spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Health Tips: अगर आप परेशान है ‘माइग्रेन’ की समस्या से तो करें ये आसान

नई दिल्ली। सेहत का ध्यान रखना बेहत जरुरी हैं। आज के समय में माइग्रेन एक आम बीमारी बन चुकी है, जिससे लाखों लोग पीड़ित हैं। दरअसल, माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में तेज दर्द से होता है। ऐसा लगता है जैसे कोई सिर के ऊपर जोर-जोर से हथौड़ा मार रहा है। यह दर्द एकदम असहनीय होता है। माइग्रेन की सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि कुछ लोगों को यह कई घंटों तक लगातार परेशान करता है, जबकि गंभीर मामलों में माइग्रेन का दर्द लगातार कई दिनों तक भी रह सकता है।

Health Tips: बदलते मौसम में वायरल बुखार से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स

विशेषज्ञ कहते हैं कि जब किसी को माइग्रेन का अटैक आता है तो उसकी आवाज लड़खड़ाने की समस्या भी हो सकती है। मूल रूप से यह एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है, लेकिन बेहद ही गंभीर है। इसलिए अगर आपको तेज सिरदर्द की समस्या है तो उसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें। आइए जानते हैं कुछ आसान से उपायों के बारे में, जो आपको माइग्रेन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं

1. शोर-शराबे से दूर रहें- अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो आपको शोर-शराबे से दूर ही रहना चाहिए। क्योंकि कई बार शोरगुल या तेज लाइट भी माइग्रेन के दर्द को बढ़ा सकते हैं। ऐसे मरीजों के लिए शांत माहौल वाली जगहें अच्छी होती हैं, ये सिरदर्द से राहत दिलाने में मदद करती हैं। ऐसा हमेशा तो संभव नहीं है कि आप शोर शराबें से दूर रहें लेकिन जितना हो सकता है कोशिश करें।

2. पौष्टिक आहार लें-  खाना तो सेहत के लिए हमेशा ही बहुत जरुरी होता है। कई लोगों को समय पर खाना न खाने औऱ पौष्टिक आहार नहीं लेने से भी सिरदर्द की समस्या हो जाती है। इसलिए माइग्रेन के मरीजों को पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है और माइग्रेन से पीड़ित मरीजों का समय पर भोजन करना बहुत ही जरूरी होता है।

3. हमेशा अच्छी नींद लें- अगर इंसान अच्छे से नहीं सोता है तो हजारों बिमारियों हो जाती हैं। आपको नियमित रूप से 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे स्वस्थ रहने में मदद मिलती है। अगर आप माइग्रेन के मरीज हैं, तो आपके लिए तो भरपूर नींद बहुत ही जरूरी है। सोने और जागने का समय निश्चित करें, मनपसंद संगीत सुनें, इससे माइग्रेन में काफी मदद मिल सकती है।

4. नियमित रूप से व्यायाम करें- तनाव और चिंता, माइग्रेन की वजह बन सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से व्यायाम करें, क्योंकि इससे तनाव और चिंता जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि व्यायाम को माइग्रेन से छुटकारा पाने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पीना भी जरूरी होता है, क्योंकि शरीर में पानी की कमी से माइग्रेन का दर्द और बढ़ सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles