spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Health Tips: जानिए सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है नारियल

नई दिल्ली। सेहत के लिए कौनसी चीज कितनी फायदेमंद है इसकी जानकारी होना बहुत जरुरी है। सेहत का ध्यान रखने के लिए हमको हमेशा ही अपनी डाइट का ध्यान रखना चाहिए। शरीर के स्वस्थ रहने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत रहना भी बहुत जरूरी होता है। इम्यूनिटी एक ऐसी चीज है, जो शरीर की तरह-तरह की बीमारियों से रक्षा करती है। अगर इम्यूनिटी कमजोर हुई, तो शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। इस कोरोना काल में तो हर कोई अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के बारे में सोच रहा है और इसको लेकर लोग तरह-तरह के उपाय भी करते नजर आते हैं।

Health Tips: वजन कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

वहीं आज हमको बताते है एक ऐसी चीज के बारें में जो कि हर तरीके से सेहत के लिए उपयोगी है। हम बात कर रहे है नारियल की, नारियल को भी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर माना जाता है। इसमें एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइटिक गुण भी होते हैं, जिससे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से बचाव करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नारियल के सेवन से ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रण में रहता है। इसके और भी कई अनगिनत फायदे होते हैं।

1. यूटीआई से बचाता है- यूटीआई यानी यूरीनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन। यह एक गंभीर समस्या है, जो पुरुषों और महिलाओं, दोनों में ही देखी जाती है, लेकिन महिलाओं में इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नारियल का सेवन आपको इस गंभीर समस्या से बचा सकता है। यह यूरिन का प्रवाह प्राकृतिक रूप से सुधारने में मदद करता है।इसके लिए आपको नरियल का सेवन करना चाहिए।

2. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम- नारियल के सेवन से शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है। इससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। इसीलिए कोशिश करें कि आप हमेशा ही नरियल को अपनी डाइट में शामिल करें।

3. हड्डियों और दांत के लिए भी होता है अच्छा-  नारियल को हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक मौजूद होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत और दांतों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा नारियल में एंटी-एजिंग गुण भी पाए जाते हैं। तो दातों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी नरियल खाना जरुरी है।

4. बालों के लिए भी है फायदेमंद –नारियल में विटामिन-के और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं और उनमें चमक भी लेकर आते हैं। तभी तो लोग अपने बालों में नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं। इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण सिर की त्वचा को डैंड्रफ से भी बचाते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles