spot_img
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 29, 2023

जानिए क्या है ‘निपाह वायरस’, और कैसे पा सकते है इससे छुटकारा

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से अभी तक देश बाहार निकला ही नहीं था तब तक दूसरा वायरस आ गया है। लोगों के अंदर अभी तक कोरोना वायरस का डर बना हुआ है, कई तो ऐसे से भी जो इस वायरस के बाद खुद की सेहत को सही कर ही नहीं पाए है। तब तक देश के ऊपर नया खतरा मंडरा रहा है। हम बात कर रहे है निपाह वायरस की। संक्रमित सूअर, चमगादड़ या संक्रमित इंसानों से भी निपाह वायरस फैल सकता है।

Health Tips: इन लक्षणों को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ‘किडनी’ की समस्या

तो ऐसे में नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल की गाइडलाइंस में बताया गया है कि अगर चमगादड़ ने किसी फल को संक्रमित किया है और उसे खाया जाता है तो निपाह फैल सकता है। और ऐसे में केरल में निपाह वायरस (nipah virus) का गंभीर असर देखा गया है। कोझिकोड से कुछ दूरी पर स्थित मावूर में 12 साल के बच्चे की निपाह वायरस के संक्रमण से रविवार को मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने शहर में और आस-पास के इलाकों में इस घातक वायरस को फैलने से रोकने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस वायरस को देखते हुए मावूर में में स्वास्थ्य अलर्ट घोषित कर दिया है और बच्चे के घर से करीब तीन किलोमीर दूर तक के इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। सूत्रों ने बताया कि चथमंगलम पंचायत के पझूर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और नायरकुझी, कुलीमाड, पुथियादम वार्ड के आसपास के वार्ड आंशिक रूप से बंद कर दिए गए हैं। साथ ही इन स्थानों से आने-जाने वाले लोगों और गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए पुलिस तैनात की गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने क्षेत्र के लोगों को बुखार, उलटी और अन्य स्वास्थ्य गड़बड़ी के किसी भी मामले की सूचना देने को कहा है।

Health Tips: हार्ट अटैक के शिकार होने से पहले ही इन चीजों से हो जाए सावधान

निपाह वायरस के लक्षण इस प्रकार है-
1. कफ के साथ लगातार बुखार आना और सांस लेने में तकलीफ।
2. सांस की नली में खतरनाक संक्रमण।
3. बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उलटी, गले में खराश, थकान, नींद की समस्या।
4. इनसेफ्लाइटिस के लक्षण भी दिख सकते हैं।
5. खतरनाक केस में मरीज को निमोनिया के लक्षण दिख सकते हैं। ये लक्षण बीमार होने के 24 से 48 6. घंटे बाद दिख सकते हैं। निपाह वायरस का इनक्यूबेशन पीरियड 5-14 दिन से लेकर 45 दिन का हो सकता है।

निपाह वायरस से बचने के उपाय-
1. साबुन और पानी से हमेशा हाथ धोते रहें।
2. कच्चे खजूर के फल खाने और उसके रस (ताड़ी) को पीने से बचें।
3. गाइडलाइंस के मुताबिक ही निपाह से मृत व्यक्ति का अंतिम संस्कार पूरा किया जाएगा।
4. फल खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें।
5. बीमार पशुओं या जानवरों को संभालते हैं तो हाथ में दस्ताने और फेस मास्क लगाकर ही ऐसे काम करें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,707,525
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2023 2:04 AM
530,841
Total deaths
Updated on March 29, 2023 2:04 AM
10,981
Total active cases
Updated on March 29, 2023 2:04 AM
44,165,703
Total recovered
Updated on March 29, 2023 2:04 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles