नई दिल्ली। हमारी सेहत के लिए क्या जरुरी है या फिर क्या जरुरी नहीं है इस बात की जानकारी कई लोगों को पता होती है। और जिन लोगों को नहीं पता होता है कि क्या कैसे और कब खाना तो वो कोशिश करते है कि अपनी अच्छी हेल्थ के लिए कुछ डायटिशियन्स की मदद ले। ऐसे में हम बात करते है जूस की, जूस सेहत के लिए काफी फयदेंमंद होते है पर क्या आपको पता है कौन-सा जूस कितना फांयदेमंद है। चलिए हम आपको बताते है कि आपकी सेहत के लिए किस चीज का जूस है सबसे ज्यादा फांयदेमंद।
बेसन वाली चटपटी मूंगफली बनाने का सीखे तरीका, शाम के लिए है खास नास्ता
1. वेजिटेबल जूस- सेहत के लिए वेजिटेबल जूस बहुत ही फायदेमंद होता है। और ये जूस हर जगह आसानी से मिल भी जाता है और आप घर पर भी आसानी से बना सकते है। कोशिश करें कि आप जब भी वेजिटेबल जूस बना रहे है तो उसमें टमाटर जरुर मिक्स करें क्योंकि लाइकोपीन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है। और आप अपने जूस में चुकंदर का भी इस्तेमाल कर सकते है क्योंकि ये ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है।
2. अनाज का जूस- अनार का जूस काफी फयंदेमंद होता है। इसमें पोषक तत्व सबसे ज्यादा मिलते है। शुगर और कैलोरी होने के बावजूद इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अनार के जूस में पाए जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट ग्रीन टी से भी ज्यादा असरदार माना जाता है।
3. लाल अंगूर का जूस- लाल अंगूर का जूस भी सेहत के काफी अच्छा होता है। इसमें फ्लेवोनॉयड्स और रेस्वेराट्रोल होता है। ये जूस लाल अंगूर के बीज, छिलके और पल्प से बनता है।
4. संतरे का जूस- फलों में अगर आप संतरे का जूस पीते है तो वो काफी फायंदेमंद होता है। सतंरे में विटामिन c भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन D भी पाया जाता है। ये दोनों विटामिन शरीर के लिए अच्छे होते है साथ में हड्डियों के लिए सही होता है ये।
चाय के साथ जरुर खाए ‘सोया चिल्ली’, जानिए कैसे बनता है ये स्वादिष्ट स्नैक्स
5. आलूबुखारे का जूस- आलूबुखारें का जूस कब्ज के लिए काफी सही होता है। समें खूब सारा फाइबर और नेचुरल सोर्बिटोल होता है। इसके अलावा, आलूबुखारे के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स, आयरन और पोटैशियम होता है।