spot_img
30.1 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

हैती में भूकंप-सुनामी ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 2000 के करीब पहुंची

नई दिल्ली। कैरेबियाई देश हैती में आए भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 के करीब पहुंच गई है। जबकि हजारों लोगों को नष्ट या क्षतिग्रस्त घरों से सुरक्षित निकाला गया है। हैती के अधिकारियों ने मंगलवार को जानकारी दी। हैती में प्राकृतिक आपदा ऐसे समय में आई है, जब पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।

हैती में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘ग्रेस’ के कारण बुहत छति हुई है। लगातार बारिश होने की वजह से राहत-बचाव कार्यों में देरी हो रही है। वहीं राहत-बचाव कार्यों में हो रही इस देरी की वजह से बेघर हुए लोगों में काफी आक्रोश और निराशा ज्यादा बढ़ गई है।

रविवार को आए भूकंप में सबसे ज्यादा दक्षिण-पश्चिमी हैती पर ग्रेस तूफान ने कहर बरपाया। भूकंप से क्षतिग्रस्त शहर लेस कायस और राजधानी पोर्ट-ओ-प्रिंस में रुक-रुक कर बारिश हुई। नागरिक संरक्षण एजेंसी ने भूकंप में अब तक मारे गए लोगों की संख्या 1,941 बताई है और घायलों की संख्या 9,900 बताई गई है।

Afghanistan: तालिबान का बड़ा ऐलान, महिलाओं से सरकार में शामिल होने का आह्वान

हैती में भूकंप से भारी तबाही

कैरेबियाई देश हैती में रविवार को शक्तिशाली भूकंप ग्रेस ने भारी तबाही मचाई। इस भूंकप के चलते गांव के गांव उजाड़ हो गए। हजारों-हजार की संख्या में लोग बेघर हो गए। भूकंप पीडि़तों को भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ रहा है। हैती पहले से ही कोरोना महामारी और हिंसा की घटनाओं को झेल रही थी ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी है। हैती में कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई थी।

हैती के प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने पूरे देश में एक माह की आपातकाल की घोषणा की है। यहां के नागरिक सुरक्षा कार्यालय के अनुसार सात हजार से ज्यादा घर पूरी तरह से नष्ट हो गए हैं। पांच हजार घर क्षतिग्रस्त हैं। इसके साथ ही स्कूल, चर्च, अस्पतालों को भी नुकसान पहुंचा है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
0
Total recovered
Updated on April 16, 2024 11:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles