spot_img
35.1 C
New Delhi
Saturday, June 1, 2024

Odisha: कई जगह तेज हवा के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे अवपात में तब्दील होने के बाद 17 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से गति करते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में गति करते हुए आज सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर विशाखापट्टनम से दूर करीबन 120 किमी. दक्षिण-पश्चिम, काकीनाड़ा (आन्ध्र प्रदेश) एवं नरसापुर (आन्ध्र प्रदेश) के पूर्व-उत्तर-पूर्व में 100 किमी. दूर केन्द्रीय हुआ है।

इसके बाद आज सुबह 5:00 से 7:00 बजे के बीच काकीनाड़ा में स्थल से टकराते हुए आग बढ़ गया है। जानकारी के मुताबिक इस समय हवा की गति वहां पर 55 से 65 किमी. प्रति घंटा थी और आन्ध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के साथ विभिन्न इलाके में भारी बारिश होने लगी। राज्य मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इस अवपात के प्रभाव से दक्षिण ओडिशा में भारी बारिश हो रही है।

केवल दक्षिण ओडिशा ही नहीं बल्कि राजधानी भुवनेश्वर में भी तेज हवा के साथ बारिश शुरु हो गई है। खासकर कोरापुट, मालकानगिरी, नवरंगपुर गजपति एवं रायगड़ा जिले में भारी बारिश होने की सूचना मिली है। इस बीच गजपति जिले में प्रशासन की तरफ से 500 लोगों को स्थानान्तरति कर दिया गया है। कम दबाव के प्रभाव से राज्य के विभिन्न जगहों पर बारिश जारी है। लोगों को स्थानान्तरित कर बाढ़ आश्रय स्थल में रखा गया है। कम दबाव के प्रभाव से आज सुबह से ही कटक, खुर्दा एवं जगतसिंहपुर जिले में भी बारिश शुरु हो गई है।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही ओडिशा के अधिकांश जिलों में 13 अक्टूबर को भारी बारिश होने की सम्भावना व्‍यक्‍त की थी। राज्‍य के 14 जिलों के लिए सोमवार से ही ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया था। जिन जिलों के लिए चेतावानी जारी की गयी थी, उन जिलों में सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। तेज बारिश की संभावना को देखते हुए विशेष राहत आयुक्त ने संभावित जिलों के जिलाधीश को सतर्क रहने के लिए पत्र भी लिखा था। गजपति, गंजाम, नवरंगपुर, कंधमाल, नुआपड़ा, मालकानगिरी, रायगड़ा, कोरापुट, पुरी, नयागड़, खुर्दा, जगतसिंहपुर, केन्द्रापड़ा, कटक एवं भद्रक जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 1, 2024 5:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 1, 2024 5:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 1, 2024 5:27 AM
0
Total recovered
Updated on June 1, 2024 5:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles