Himachal Election: शिमला में Congress ने BJP के लूट की छूट का पोस्टर जारी किया, लिखा “लूट की छूट”
Political Desk | BTV bharat
कांग्रेस के आरोपपत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कमजोर और अनुभवहीन बताते हुए उन्हे दिल्ली की कठपुतली की उपाधि से नवाजा गया है। पांच साल की भाजपा सरकार ने हिमाचल में ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसे ठगा नहीं। भ्रष्टाचार, वन, खनन माफिया को बढ़ावा, नशे का बढ़ता प्रकोप, महंगाई मानो भाजपा सरकार के आभूषण बने। कांग्रेस ने सूबे की जयराम सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी कर दी है।
चार्जशीट में कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप जड़े है
चार्जशीट में कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप जड़े है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री व प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व प्रदेश मीडिया की प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आरोप पत्र को जारी किया। जिसका शीर्षक “लूट की छूट” रखा गया है।