spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Himachal Elections 2022: देश के पहले Voter Shyam Saran Negi ने रेड कार्पेट पर चलकर किया मतदान

Himachal Elections 2022: देश के पहले Voter Shyam Saran Negi ने रेड कार्पेट पर चलकर किया मतदान

Election Desk | BTV Bharat

आजाद भारत के पहले वोटर श्याम सरण नेगी ने अपने घर पह ही बैलेट पेपर से मतदान कर दिया है। प्रशासन ने उनके मतदान के लिए खास व्यवस्था की थी। रेड कारपेट पर चलकर उन्होंने मतदान किया। चुनाव आयोग की टीम उनके लिए रेड कारपेट लेकर पहुंची थी। नेगी की उम्र इस समय 105 साल है। 1951 में उन्होंने ही सबसे पहले मतदान किया था। वह कन्नौर जिले के कल्पा के रहने वाले हैं।

बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष व्यवस्था की है

इस बार चुनाव आयोग ने कोविड संक्रमित और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष व्यवस्था की है। ऐसे असमर्थ लोगों के लिए घर पर ही वोट डालने की सुविधा दी गई है। वैसे 12 नवंबर को हिमाचल विधानसभा का चुनाव होना है। इस तरह के वोटरों को जिला प्रशासन ने फॉर्म 12D उपलब्ध करवा रहा है। इके जरिए वे घर से ही अपना मतदान कर सकते हैं। किन्नौर के डिप्टी कमिश्नर आबिद हुसैन ने कहा, श्याम सरण नेगी एक लीजेंड हैं। हम चाहते थे कि उनका मतदान खास बनाया जाए। इसीलिए विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

वह चाहते थे कि घर से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ पर जाकर ही मतदान करें

इससे पहले वह चाहते थे कि घर से नहीं बल्कि पोलिंग बूथ पर जाकर ही मतदान करें। हालांकि तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्होने अपना फैसला बदल दिया। उन्होंने अपने घर पर ही फॉर्म भरकर अपना मतदान किया। नेगी के सबसे छोटे बेटे चंदन प्रकाश ने कहा, मेरे पिता लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। आज भी वह अपना मतदान करते हैं और देश के लोगों के लिए मिसाल बनए हुए हैं। जब तक वे समर्थ थे, खुद चलकर मतदान केंद्र पर पहुंचते थे। हालांकि अब काफी कमजोर हो गए हैं और बूथ तक जाने में दिक्कत होती है। बता दें कि राज्य में 80 साल से ऊपर के लगभग 1 लाख 22 हजार वोटर हैं। वहीं 1190 लोगों की उम्र 100 के भी ऊपर है। कांगड़ा की सुल्लाह विधानसभा सीट पर 2936 बुजुर्ग वोटर हैं।

 

ये भी पढ़े: Indian Army Dog: CISF के 2 Dogs 10 साल की सर्विस के बाद हुए Retire,जवानों ने किया सम्मानित

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles