Himachal Pradesh New CM: Sukhvinder Singh Sukhu ने ली CM पद की शपथ,Rahul-Priyanka रहे मौजूद
Breaking Desk | BTV bharat
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज रविवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शिमला के रिज मैदान में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सुखविंदर सिंह ने सीएम पद की शपथ ली. कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल सहित अन्य मौजूद रहे.
सुखविंदर सिंह ने सीएम पद की शपथ ली
बता दें कि शपथ ग्रहण से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की.मुलाकात के बाद सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह राज्य में पार्टी की मुखिया हैं. सभी उनके मार्गदर्शन में काम करते हैं. इसलिए वह उन्हें शपथ ग्रहण पर आमंत्रित करने गये थे.