spot_img
19.1 C
New Delhi
Friday, December 8, 2023

Holi 2023: विदेशी भक्तों ने खेली फूलों की होली, वृंदावन में रूस-यूक्रेन समेत 32 देशों से श्रद्धालु पहुंचे

Holi 2023: विदेशी भक्तों ने खेली फूलों की होली, वृंदावन में रूस-यूक्रेन समेत 32 देशों से श्रद्धालु पहुंचे

National Desk | BTV bharat

मथुरा के वृंदावन के कीकी नगला में विदेशी कृष्ण भक्तों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान इंग्लैंड, रूस, यूक्रेन सहित 32 देशों से आए भक्तों ने डीजे की धुन और भजनों पर जमकर डांस किया। फिर एक दूसरे पर फूल डालकर जमकर होली खेली। भक्तों ने एक दूसरे पर इतने फूल फेंके कि वहां फूलों एक परत जम गई है। यूक्रेन से आई शंकर दासी ने कहा कि गुरुजी के साथ होली खेली और भक्तों के साथ भजन गए। बहुत अच्छा सेलिब्रेशन हुआ।

भक्तों ने एक दूसरे पर इतने फूल फेंके

वहीं, जर्मनी से आई विश्व मोहिनी ने कहा कि पहली बार साल 2014 में वृंदावन में होली खेली थी। इसके बाद अब आई हूं। काफी अच्छा लग रहा है। जर्मनी की रहने वाली गिरखाड़ी दासी ने बताया कि विश्वानंद महाराज की शिष्या हूं। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि वृंदावन बहुत सुंदर शहर है ,मेरा हृदय आज आनंद से भर गया। वहीं, अमेरिका के रहने वाले देव नारायण दास ने कहा कि पहली बार इंडिया आया हूं। फूलों की होली अमेजिंग है। मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली समझता हूं।

ये भी पढ़े: हरियाणा की जानी मानी पहलवान और सोशल मीडिया स्टार Naina Kanwal गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस में है SI

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
533,305
Total deaths
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
0
Total recovered
Updated on December 8, 2023 12:11 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles