नई दिल्ली। Honda Vario 160 को इंडोनेशियाई मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इसे दो ट्रिम्स- CBS और डुअल-चैनल ABS में पेश किया गया है। जहां पहले ट्रिम की कीमत RP 25,800,000 (लगभग 1.34 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं दूसरी की कीमत RP 28,500,000 (लगभग 1.48 लाख रुपये) है। लेटेस्ट 2022 Honda Vario 160 पहले से मौजूद Vario स्कूटर लाइन-अप में शामिल हो गई है जिसमें Vario 125 और Vario 150 जैसे मॉडल शामिल हैं। दोनों मॉडल इंडोनेशियाई बाजार में काफी लोकप्रिय हैं।
होंडा भारत में लाया Honda Vario 160cc स्कूटर, Yamaha Aerox 155 से होगा मुकाबला
Vario ने कॉस्मेटिक के साथ-साथ परफॉरेमेंस में कई बदलाव किए
Honda इंडोनेशिया में 2006 से Vario स्कूटर बेच रही है। इसे पहले ही कई बार अपडेट किया जा चुका है। लेटेस्ट अपडेट के साथ, Vario ने कॉस्मेटिक के साथ-साथ परफॉरेमेंस में कई बदलाव किए हैं।
लुक और डिजाइन
स्कूटर में काफी शार्प और नुकीला बॉडी डिजाइन मिलता है। और यह पिछले मॉडल Vario 150 से बड़ा भी है। आगे की तरफ, इसमें LED DRL आइब्रो के साथ एक ऑल-न्यू ट्विन-बीम LED हेडलैंप मिलता है जो सामने के एप्रन से ऊपर की ओर फैला है।
कंपनी ने एलईडी पोजिशन लैंप के साथ टर्न इंडिकेटर्स शामिल किए हैं जो फ्रंट लुक को काफी बोल्ड बनाते हैं। अन्य एक्सटीरियर हाइलाइट्स में एक चंकी सिंगल-पीस ग्रैब रेल शामिल है जो इसके बोल्ड लुक में इजाफा करता है। और ब्लैक-आउट पैनल जिसमें फ्लोरबोर्ड, एग्जॉस्ट मफलर, अलॉय व्हील, रियरव्यू मिरर और हैंडलबार पर एक छोटा वाइजर शामिल है जो स्कूटर को डुअल- टोन बॉडी लुक देता है।
फीचर्स
स्कूटर में फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, बड़ा 18-लीटर बूट, स्टैंडर्ड यूएसबी चार्जर और डिस्क ब्रेक भी हैं। स्कूटर में मीटर कंसोल फ्यूल लेवल, तय की गई दूरी, औसत ईंधन खपत, स्पीड जैसी कई अहम जानकारी दिखाता है।
इंजन और पावर
स्कूटर में 160cc सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 15 bhp का पावर और 13.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर का कुल पावर आउटपुट Yamaha Aerox 155 के बराबर है। Vario 160 में 14 इंच के अलॉय व्हील्स 90/80 सेक्शन और टायरों के 100/80 सेक्शन के साथ आता है। स्कूटर के नए टायर इसके हैंडलिंग को और बेहतर बनाते हैं। साथ ही, इसमें डुअल-चैनल ABS भी मिलता है।