spot_img
34.1 C
New Delhi
Thursday, September 21, 2023

घरेलू हिंसा के मामले में फंसे हनी सिंह ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख

नई दिल्ली। सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में हैं। जिसकी वजह है उनकी पत्नि द्वारा लगाए गए उन पर घरेलू हिंसा का आरोप। हाल ही में महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत हनी सिंह की पत्नी द्वारा उन पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए थे। अब हनी सिंह ने अपने वकील के जरिये दिल्ली की कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि वह अस्वस्थ होने के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो सकते हैं, ऐसे में अगली सुनवाई में वह मौजूद रहेंगे।

ड्रग्स केस में गिरफ्तार हुए एक्टर गौरव दीक्षित, सामने आया सच

हालांकि कोर्ट में ना पेश होने को लेकर दिल्ली की अदालत ने गायक हनी सिंह को कड़ी फटकार लगाई है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा कि,- ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं हैं। ये देखकर हैरानी हो रही है कि इस मामले को कितने हल्के में लिया जा रहा है’। तो ऐसे में हनी सिंह ने अपनी तबीयत का हवाला देकर कोर्ट में में पेशी से छूट की मांग करते हुए आवेदन दिया। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए गायक के वकील से कहा,- ‘हनी सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुए। आपने उनके आय का हलफनामा दाखिल नहीं किया है और आप तर्कों के साथ तैयार नहीं हैं’। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने हनी सिंह को एक कोर्ट  में पेश होने का एक आखिरी मौका दिया है। साथ ही कहा है कि वो आगे ऐसी हरकत ना करें।

हनी सिंह की पत्नी द्वारा लगाए गए घरेलू हिंसा के आरोपों के बाद कोर्ट ने हनी सिंह 28 अगस्त को पत्नी के आरोपो पर जवाब देने के लिए कहा था, लेकिन हनी सिंह के वकील का कहना है कि अस्वस्थ होने की वजह से वो कोर्ट में पेश नहीं हो सकते। हालांकि इसी के साथ उन्होंने कोर्ट को ये आश्वासन दिया कि हनी सिंह अगली तारिख को कोर्ट में जरूर पेश होंगे। दिल्ली कोर्ट ने यो यो हनी सिंह को सुनवाई की अगली तारीख 3 सितंबर को पेश होने का निर्देश दिया है।

आखिरकार पति की गलती को लेकर खुलकर सामने आया शिल्पा शेट्टी का दर्द

गौरलतब है कि सिंगर हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। अपनी याचिका में उन्होने कहा, बीते कई सालों से हनी सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही हैं। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं।

इसके बाद से हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा किया था। हनी सिंह ने लिखा, ’20 साल की मेरी साथी/पत्नी, श्रीमती शालिनी तलवार द्वारा मुझ पर और मेरे परिवार पर लगाए गए झूठे और दुर्भावनापूर्ण आरोपों से मैं बहुत दुखी हूं। मेरे गानों के लिए कठोर आलोचना, मेरे स्वास्थ्य पर अटकलों और निगेटिव मीडिया कवरेज के बावजूद मैंने कभी भी सार्वजनिक बयान या प्रेस नोट जारी नहीं किया है।’ इसके अलावा भी हनी सिंह ने अपने दिल की कई सारी बातें लिखी हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,998,294
Confirmed Cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
531,930
Total deaths
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
581
Total active cases
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
44,465,783
Total recovered
Updated on September 21, 2023 1:48 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles