spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

Horoscope 02 feb 2022: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 02 feb 2022 : आज का राशिफल धन, जॉब, करियर, शिक्षा और सेहत को लेकर सभी राशियों के लिए विशेष है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित कर रही है. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

Horoscope 21 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv

मेष राशिफल-आज के दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर मूड बिगड़ सकता है तो वहीं ध्यान रहें दूसरों के प्रोवोग करने यानी उकसाने पर आपको कोई उग्र प्रतिक्रिया नहीं देनी है। ऑफिस में कार्य की सराहना होगी बॉस भी कार्य से प्रसन्न होंगे। होम एप्लाइंसेस के व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावनाएं प्रबल बनी हुई है।

 

vrashrashifal.btv

वृष राशिफल- आज के दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ करें. ऑफिस से यदि किसी कार्य को लेकर आपको अगर बार-बार चेतावनी मिल रही है तो अब सचेत हो जाएं, लापरवाही परेशानी में डाल सकती है. बिजनेस करने वालों को कारोबार को बढ़ाने के लिए विज्ञापन का सहारा लेना पड़ सकता है, आज मार्केटिंग को लेकर कुछ प्लान अवश्य बनाएं।

 

mitoonrashifal.btv

मिथुन राशिफल– आज के दिन बहिर्मुखी होना है, क्योंकि अपने व्यक्तित्व को मुखर बनाना होगा। कर्मक्षेत्र में कार्य आसानी से नहीं होंगे, इसलिए काम करते समय आलस्य कतई न करें, और न ही दूसरे के भरोसे रहें। व्यापारियों को कंपटीटरों पर भी ध्यान देना होगा, कंपटीशन की वजह से व्यापार को मुश्किल में न डालें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या परेशान करेगी खासकर सर्दी जुकाम को अनदेखा न करें।

 

karkrashifal.btv

कर्क राशिफल- आज के दिन दूसरों के प्रति आपका विनम्र स्वभाव रिश्तों को मजबूत करने वाला हो सकता है। ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो वर्तमान समय में तनाव के चलते जॉब छोड़ने की बात करना उचित नहीं होगा निर्णय लेने से पहले ठंडे दिमाग से अवश्य सोचे-विचार कर लें। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है उनको मुनाफा होगा। यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

sinhrashifal.btv

सिंह राशिफल- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। माता-पिता का सानिध्य मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा।

 

kanyarashifal.btvकन्या राशिफल- आज के दिन ग्रहों कि स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि काम के साथ आराम को भी वरीयता दें, क्योंकि ग्रहों का अत्यधिक दबाव शारीरिक कष्ट को बढ़ाएगा. ऑफिशियल कार्यों में भी मन कुछ कम ही लगेगा लेकिन कार्यों को थोड़ा-थोड़ा करके ही पूरा करते चलना भी है।

 

tulaarashifal.btv

तुला राशिफल- आज के दिन अपनों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए, प्लेनट परिवार के रुप में आपके सहयोगी बनेंगे। आपके भीतर एडमिनिस्ट्रेशन करने की क्षमता पूर्ण है लेकिन इसको क्रोध से अलग रखते हुए, अच्छा प्रदर्शन देना होगा. व्यापार में पार्टनरशिप को लेकर पूँजी निवेश का समय चल रहा है. पुराने मित्र या परिचित के साथ साझेदारी कर सकते हैं।

 

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशिफल-  आज के दिन मन थोड़ा व्यथित हो सकता है. ऐसी स्थिति में कार्य में भी मन कुछ कम लगेगा। गुरु व किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना चाहिए। ऑफिस में सहयोगियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त नहीं होगा, जिसको लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। व्यापार के मामले में देख-सुन कर ही डील को ओके करें। जिन्होंने नया व्यापार प्रारम्भ किया है, उनको थोड़ी सतर्कता बरतनी चाहिए।

dhanurasshifal.btv

धनु राशिफल- आज के दिन मन में उल्लास, उमंग तथा प्रसन्नता का अभाव रहने वाला है। कर्मक्षेत्र में भी कुछ अच्छे लोगों से मीटिंग होगी जो कि भविष्य में उन्नति के द्वार खोलने में सहायक होंगे। व्यापार की बात करें तो आज कोई भी व्यक्तिगत तनाव लेने के बजाए व्यापार को बढ़ाने पर ध्यान दें। युवाओं को आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है। सेहत को लेकर अपने मुख का ध्यान रखें।

 

makarrashifal.btvमकर राशिफल- आज के दिन अपने मूल स्वभाव को ध्यान में रखते हुए लक्ष्य साध कर चलना होग। कार्यों को भी समयबद्ध तरीके से करना चाहिए। ऑफिशियल काम में सफलता के लिए प्रोफेशनल तरीका अपनाना होगा। गैरजरूरी कामों को करने से बचे। इलेक्ट्रानिक चीजों का व्यापार करने वाले उधार में समान न दें, आर्थिक नुकसान हो सकता है।

kumbharashifal.btv

कुम्भ राशिफल- पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। सन्तान को कष्ट होना। खर्च भी बढ़ेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भाई-बहन के सहयोग से कारोबार का विस्तार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

 

meenrashifal.btv

मीन राशिफल- आज अपनों के सुख-दुख को बांटने का दिन है, यदि कोई आपके पास अपनी समस्या लेकर आता है तो उसके दिल का बोझ कम करने का पूर्ण प्रयास करें।ऑफिस में अधिक काम करना पड़ेगा इसलिए कार्य को व्यक्तिगत करने से ज्यादा सिस्टम को महत्व दें। व्यापारी वर्ग ध्यान रहें कैश की हेरा-फेरी करने वाले आपको ठग सकते हैं।

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 8:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles