spot_img
29.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Horoscope, 15 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Horoscope 15 October: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य-मंगल कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। ऐसें में ज्योतिष के अनुसार जो भी आपका राशिफल है और आपके साथ क्या होगा क्या नही सब हम आपको बताएंगे।

Horoscope, 14 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

meshrashifal.btv

1. मेष राशिफल- आज गुरु, चन्द्रमा शनि का दशम गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। मंगल व शुक्र गोचर रियल स्टेट फील्ड में उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

शुभ अंक- 3, शुभ रंग – केसरिया

vrashrashifal.btv

2. वृष राशिफल- चन्द्रमा व गुरु का इस राशि से नवम यानी भाग्य भाव में गोचर आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। मंगल जमीन खरीदने का मन बनाएगा। हरा व नीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ अंक – 9, शुभ रंग – हल्का पीला

mitoonrashifal.btv

3. मिथुन राशिफलशुक्र व बुध छात्रों के लिए मंगलमय है। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना बना सकते हैं। चावल का दान करें। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। आर्थिक सुख में तेजी से वृद्धि हो सकती है।

शुभ अंक – 10,  शुभ रंग – हल्का नीला

karkrashifal.btv

4. कर्क राशिफल- चन्द्रमा व गुरु का सप्तम गोचर दाम्पत्य सुख व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में नए प्रोजेक्ट पर कार्य भी आरंभ कर सकते हैं। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। पारिवारिक में व्यस्त हो सकते हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे।

शुभ अंक – 9, शुभ रंग– गुलाबी

sinhrashifal.btv

5. सिंह राशिफल- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज तिल का दान करें। भगवान विष्णु जी की पूजा करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

शुभ अंक – 42, शुभ रंग– हल्का नीला

kanyarashifal.btv

6. कन्या राशिफल- आज बुध व शुक्र बिजनेस में प्रोग्रेस देंगे। मंगल व चन्द्रमा का गोचर लाभप्रद है। चन्द्रमा व शनि का एक साथ पंचम प्रभाव संतान व शिक्षा को लाभ देगा। उच्चाधिकारियों से लाभ मिलेगा। सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ अंक – 5, शुभ रंग – नीला

tulaarashifal.btv

7. तुला राशिफल- गुरु, चन्द्रमा व शनि का चतुर्थ गोचर शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

शुभ अंक – 11, शुभ रंग – लेमन

brashikrashifal.btv

8. वृश्चिक राशिफल- गुरु व चन्द्रमा का तृतीय गोचर भाग्य वृद्धिकारक है। जॉब को लेकर अचानक कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। लाल व पीला रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

शुभ अंक – 25, शुभ रंग – हरा

dhanurasshifal.btv

9. धनु राशिफल- आज राशि स्वामी गुरु मकर व सूर्य का कन्या तथा चन्द्र शनि का मकर गोचर अति अनुकूल है। बिजनेस में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन का आगमन होगा। हरा व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

शुभ अंक- 2, शुभ रंग- भूरा

makarrashifal.btv

10. मकर राशिफल- सूर्य भाग्यभाव में तथा शनि, गुरु व चन्द्रमा का इस राशि में गोचर व्यवसाय व जॉब के अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति में रहेंगे। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे बैगनी व हरा रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम पाठ करें।

kumbharashifal.btv

11. कुम्भ राशिफल- गुरु इसी राशि से द्वादश व्यय भाव में व सूर्य अष्टम है। राशि स्वामी शनि व चन्द्रमा आज बारहवें रहेंगे। गुरु कोई बड़ा लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोंण से सुखद रहेगा। आसमानी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

meenrashifal.btv

12. मीन राशिफल- बैंकिंग व मीडिया के लोग सफल रहेंगे। गुरु, चन्द्रमा व शनि का एकादश गोचर जॉब व व्यवसाय में रुके धन का आगमन करा सकते हैं। शुक्र व गुरु रुका धन प्राप्त करवा सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। तिल का दान करें।

  • सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 10:07 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles