spot_img
30.1 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

Horoscope 16 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली।Horoscope 16th November 2021: आज कार्तिक माह शुक्ल पक्ष प्रदोष के दिन सूर्योदय के समय रेवती नक्षत्र व चन्द्रमा मीन राशि में है। मकर राशि मे इस समय गुरु व शनि है। सूर्य अब तुला राशि में हैं। शुक्र धनु में रहेंगे। आज मेष व वृश्चिक राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मिथुन व तुला राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में वृष व वृश्चिक के जातक सफल रहेंगे। कर्क व सिंह राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Horoscope 2 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv


मेष राशिफल-
आज मंगल व चन्द्रमा का  गोचर व्यवसाय के लिए अनुकूल है। आज जॉब से संबंधित प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुरु व शनि दशम शुभ रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

 

vrashrashifal.btv


वृष राशिफल-
शुक्र सप्तम व चन्द्रमा एकादश  शुभ है। जमीन या मकान खरीदने का प्लान बनेगा। सफेद व नीला रंग शुभ है। उड़द का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें। छात्रों के करियर में प्रोग्रेस है।

 

mitoonrashifal.btv


मिथुन राशिफल–
चन्द्रमा का दशम गोचर व्यवसाय के लिए फलदायी है। मीडिया व आईटी जॉब से जुड़े लोग परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। यात्रा से सफलता दिख रहा है।

 

karkrashifal.btv


कर्क राशिफल-
आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में केतु थोड़ा तनाव दे सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। बिजनेस में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

 

sinhrashifal.btv


सिंह राशिफल-
अष्टम चन्द्रमा है लेकिन सूर्य तृतीय अनुकूल हैं। मित्रों से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज धन के लें देन के प्रति सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लें। नारंगी व सफेद रंग शुभ है।

 

kanyarashifal.btv

 

कन्या राशिफल- संतान की सफलता से खुश रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। सफेद व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें।

 

tulaarashifal.btv


तुला राशिफल-
शुभ यात्रा का संयोग हैं। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति तथा शुभ लाभ है। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। तिल का दान करें।

 

brashikrashifal.btv


वृश्चिक राशिफल-
व्यवसाय में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। छात्रों को करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मसूर व गुड़ का दान करें। 

 

dhanurasshifal.btv


धनु राशिफल-
आज जॉब में उन्नति की स्थितियां अनुकूल हैं। प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। बैंगनी व हरा रंग शुभ है। गृह निर्माण कार्य में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।

 

makarrashifal.btv


मकर राशिफल-
शनि व गुरु इसी राशि में हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व हरा रंग शुभ है। सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें।

 

kumbharashifal.btv


कुम्भ राशिफल-
द्वितीय चन्द्रमा बिजनेस व जॉब में सफलता प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन यात्रा के लिए सुखद रहेगा। आसमानी व नीला रंग शुभ है। शनि के द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।

 

meenrashifal.btv


मीन राशिफल-
कन्या व मीन राशि के मित्र से कोई बड़ा लाभ हो सकता है। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन संभावित है। नारंगी व पीला रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। उड़द का दान करें।

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
0
Total recovered
Updated on April 17, 2024 12:56 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles