spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Horoscope, 18 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Horoscope 18 October: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य-मंगल कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। ऐसें में ज्योतिष के अनुसार जो भी आपका राशिफल है और आपके साथ क्या होगा क्या नही सब हम आपको बताएंगे।

Horoscope, 17 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

meshrashifal.btv

1. मेष राशिफल- आज चन्द्रमा व गुरु गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। चन्द्रमा का बारहवां प्रभाव स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। गुरु व शुक्र छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है। सूर्य के द्रव्यों गुड़ व मसूर  का दान करें।

vrashrashifal.btv

2. वृष राशिफल-  चन्द्रमा का एकादश व शुक्र का सप्तम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। जमीन या मकान खरीदने का मन बनेगा। नीला व हरा रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। बिजनेस में प्रोग्रेस है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

mitoonrashifal.btv

3. मिथुन राशिफल– चन्द्रमा का दशम व मंगल सूर्य बुध शुभ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। लाल व सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्वस्थ से कष्ट हो सकता है।

karkrashifal.btv

4. कर्क राशिफल- शिक्षा में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। जॉब में नए दायित्व का आरंभ  कर सकते हैं। सफेद व नारंगी रंग शुभ है। धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 का स्वामी शुक्र व इस अंक का स्वामी राहु है। बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मंगल के अंक 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

sinhrashifal.btv

5. सिंह राशिफल- मीडिया व फ़िल्म जॉब से सम्बद्ध जातकों के कॅरियर में सफलता की प्राप्ति होगी। सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। पिता का आशीर्वाद लें। बैगनी व हरा रंग शुभ है।

शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- गाय को गुड़ खिलाएं। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

kanyarashifal.btv

6. कन्या राशिफल- मैनेजमेंट व मीडिया जॉब वाले कॅरियर में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का सप्तम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा।उड़द का दान करें। लाल व पीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में  भाग्यांक 06 व दिन अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें

tulaarashifal.btv

7. तुला राशिफल- शुक्र व चन्द्रमा बहुत शुभ है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व लाल रंग शुभ है। गेंहू का दान करें।

शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। जॉब में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

brashikrashifal.btv

8. वृश्चिक राशिफल- जॉब को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। पॉलिटिक्स में सफलता की प्राप्ति होगी। पीला व नारंगी रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। वाहन खरीदने का प्लान बन सकता है।

शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

dhanurasshifal.btv

9. धनु राशिफल- आज बिजनेस में किसी प्रोजेक्ट की प्राप्ति की सफलता से प्रसन्नता है। शुक्र छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। पीला व लाल रंग शुभ है।

शुभ अंक: 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।  स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।शुक्र से सम्बंधित द्रव्यों चावल व दही इत्यादि का दान करें।

makarrashifal.btv

10. मकर राशिफल- बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन के लिए आज समय अनुकूल है। शनि गुरु का इस राशि में व चन्द्रमा का तृतीय गोचर लाभ देगा। परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। प्रशासनिक सेवा से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

kumbharashifal.btv

11. कुम्भ राशिफल- आज गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा इसी राशि से द्वितीय है। द्वादश शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। नारंगी व बैगनी रंग शुभ है। गेंहू का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

meenrashifal.btv

12. मीन राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि में गोचर जॉब में उन्नयन देता है।छात्र सफल रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। परिवार के विवादों को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। चावल का दान करें।

  • सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles