spot_img
34 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

Horoscope 2 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 2 Nov 2021 : आज सूर्योदय के समय पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र व चन्द्रमा सूर्य की राशि सिंह में है। बुध कन्या में है। शनि प्रधान मकर राशि मे इस समय गुरु है वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में मार्गी है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज बुध कन्या राशि में है। आज कर्क व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। कन्या व मकर राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। बैंकिंग व मीडिया में कन्या व तुला के जातक सफल रहेंगे।  मेष व तुला राशि के राजनीतिज्ञ कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति करेंगे। आइए अब जानते हैं प्रत्येक राशियों का विस्तृत राशिफल।

Horoscope 30 October 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, और किसके लिए है आज का दिन भारी

meshrashifal.btv


मेष राशिफल-
आज चन्द्रमा व राशि स्वामी मंगल गोचर व्यवसाय में विकास के लिए अनुकूल है। आज शिक्षा में प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। सफेद व लाल रंग शुभ है।

 

vrashrashifal.btv


वृष राशिफल-
आज किसी संत के प्रभाव से अपने धार्मिक सोच को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का प्लान बनेगा। आसमानी रंग शुभ है। शुक्र के द्रव्यों चावल व दही का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

 

mitoonrashifal.btv


मिथुन राशिफल–
चन्द्रमा का सिंह व राशि स्वामी बुध का कन्या गोचर मंगलमय है। जॉब में प्रोमोशन की योजना बना सकते हैं। बैगनी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य में तेज सुधार दिख रहा है।

 

karkrashifal.btv


कर्क राशिफल-
चन्द्रमा का सिंह राशि में गोचर जॉब व व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति का संकेत देता है। लाल व पीला रंग शुभ है।धार्मिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति से अब प्रसन्न रहेंगे।

 

sinhrashifal.btv


सिंह राशिफल-
जॉब में सूर्य के तीसरे व चन्द्रमा के इसी राशि में गोचर से सफलता की प्राप्ति होगी। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आज वाणी के प्रति सतर्क रहें। पीला व लाल रंग शुभ है।

 

kanyarashifal.btv


कन्या राशिफल-
बुध अभी इस राशि में है। शिक्षा में सफलता से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का द्वादश व गुरु का मकर गोचर पॉलिटिक्स में लाभ देगा। श्री सूक्त का पाठ करें। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

 

tulaarashifal.btv


तुला राशिफल-
बुध इस राशि से द्वादश है। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में तनाव संभावित है। माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफेद व लाल रंग शुभ है। तिल व उड़द का दान करें।

 

brashikrashifal.btv


वृश्चिक राशिफल-
संतान की शिक्षा में किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है।व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। राहु के द्रव्यों उड़द व तिल का दान करें।

 

dhanurasshifal.btv


धनु राशिफल-
आज चन्द्रमा का भाग्यभाव में तथा गुरु का मकर गोचर अति अनुकूल है। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का व्यय होगा। पीला व सफेद रंग शुभ है। रियल स्टेट से लाभान्वित होंगे।

 

makarrashifal.btv


मकर राशिफल-
बुध के नवम व गुरु शनि के इसी राशि में होने से शुभ परिणाम देंगे। बुध व चन्द्रमा जॉब में लाभ की स्थिति देंगे। बैंकिंग से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। हरा व नीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

 

kumbharashifal.btv


कुम्भ राशिफल-
शनि का द्वादश व चन्द्रमा का सप्तम होना शुभ फल देगा। शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। आज का दिन छात्रों के लिए सुखद रहेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।

 

meenrashifal.btv


मीन राशिफल-
बुध का सप्तम गोचर बैंकिंग जॉब में लाभ दे सकता है।गुरु बहुत ही शुभ है। गुरु व शुक्र व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें।

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 10:27 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 10:27 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 10:27 AM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 10:27 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles