spot_img
26.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Horoscope 20 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

नई दिल्ली। Horoscope 20th November 2021:आज 20 नवंबर 2021 है। 20 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही शुभ व क्रिएटिव अंक है। यह आर्ट व फिल्म का कारक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 02 का स्वामी चन्द्रमा है। 20-11-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। चन्द्रमा, मंगल , सूर्य व गुरु आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 1, 3 तथा 9 हैं। अंक 09 का स्वामी मंगल आत्मबल, धर्म, वाणी, प्रबंधकीयज्ञान व धैर्य का प्रतीक है।

Horoscope 16 Nov 2021: जानिए किसको मिलेगा लाभ, किसके लिए है दिन भारी

meshrashifal.btv

मेष राशिफल- गुरु आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से बुढ़ापे में आपको कुछ परेशानी हो सकती है। आपको आंखों से संबंधी कोई समस्या हो सकती है। आपके पास पैसा होते हुए भी आप परेशान हो सकते हैं। आपकी आमदनी में कमी आ सकती है।

 

vrashrashifal.btv

वृष राशिफल- गुरु आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आपको करियर में कई तरह के लाभ मिलेंगे। आपको राजकार्यों से लाभ मिलेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। गुरु के इस गोचर का शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए अपना सिर ढककर रखें और पीली पगड़ी पहनें। 

 

mitoonrashifal.btv


मिथुन राशिफल–
गुरु आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके मुख से निकले हुए वचन पक्के होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मेहनत के बल पर आपको धन लाभ होगा। 

 

karkrashifal.btv

कर्क राशिफल- गुरु आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको सांसारिक सुख की प्राप्ति होगी। घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही आपके धन में बढ़ोतरी होगी। परेशानी आने पर स्वयं भगवान की सहायता मिलेगी। गुरु के शुभ फल पाने के लिये और किसी भी तरह के अशुभ फलों से बचने के लिए – अपने मस्तक पर हल्दी से तिलक करें। 

 

sinhrashifal.btv

सिंह राशिफल- गुरु आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से इस दौरान आपकी यात्रा सुखद होगी। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। साथ ही धर्म के कार्यों में प्रसिद्धि होगी। आपके पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। इस दौरान आपका जीवन सुख और आराम से परिपूर्ण होगा। 

 

kanyarashifal.btv

कन्या राशिफल- गुरु आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से काम करने में रूचि कम रहेगी। आपको अपनी मेहनत के बल पर ही कोई चीज मिल पायेगी। इस दौरान आपको अपने दोस्तों के साथ अच्छे रिश्तें बनाकर रखने चाहिए। इस दौरान अगर आप किसी जरूरतमंद को दान देंगे, तो आपका भाग्य बेहतर रहेगा।

 

tulaarashifal.btv

तुला राशिफल- गुरु आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। पांचवा स्थान संतान, गुरु, विवेक और रोमांस आदि विषयों से संबंधित है। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको संतान सुख पाने के लिए कोशिशें करनी पड़ेगी। आपको गुरु से विद्या का लाभ पाने के लिये बहुत मशक्कत करनी पड़ सकती है। रोमांस के मामले में आप पीछे रह सकते हैं। आप अपने विवेक का सही इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे। 

 

brashikrashifal.btv

वृश्चिक राशिफल- गुरु आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन की हानि हो सकती है। आपको किसी न किसी चीज का भय बना रहेगा। आपको अपने कार्यों में माता का साथ मिलने में परेशानी आ सकती हैं। साथ ही भूमि, भवन और वाहन का लाभ भी देरी से मिल पायेगा। गुरु की अशुभ स्थिति से बचने के लिये और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अपने से बड़ों का सम्मान करें।

 

dhanurasshifal.btv

धनु राशिफल- गुरु आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको भाई और संतान का सुख प्राप्त होगा। आपके धन में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आप दूसरों की भलाई करेंगे, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको अपने सब कार्यों में शुभ फल प्राप्त होंगे। तो गुरु के शुभ फल बनाये रखने के लिए छोटी कन्या का सम्मान करें प्रणाम करें।

 

makarrashifal.btv


मकर राशिफल-
गुरु आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन की हानि हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लिहाजा गुरु के अशुभ फलों से बचने के लिए और शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए एक पीले कपड़े में थोड़ी-सी चने की दाल बांधकर किसी मंदिर में दान करें।

 

kumbharashifal.btv

कुम्भ राशिफल- गुरु आपके पहले स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपको अधिक पैसे कमाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी। आपकी संतान को राजकार्य और मुकदमों में जीत हासिल होगी। साथ ही आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। जीवन में माता-पिता और अन्य लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। 

 

meenrashifal.btv

मीन राशिफल- गुरु आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु के इस गोचर के प्रभाव से आपके भाग्य का उदय होगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे, भाग्य के सहयोग से उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही शैय्या सुख की प्राप्ति होगी और संतान सुख की भी प्राप्ति होगी। 

 

. सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 2:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles