spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

Horoscope, 22 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

नई दिल्ली। Horoscope 22 October: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा कर्क राशि में है व पुष्य नक्षत्र है। कर्क का स्वामी चन्द्रमा होता है। सूर्य-मंगल कन्या व गुरु मकर राशि में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। कर्क में चन्द्रमा व मकर में गुरु का लाभ धनु व कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा। ऐसें में ज्योतिष के अनुसार जो भी आपका राशिफल है और आपके साथ क्या होगा क्या नही सब हम आपको बताएंगे।

Horoscope, 21 October 2021: धनु-कुंभ राशि के जातकों को मिलेगा लाभ, जानिए क्या कहती है आपकी राशि

meshrashifal.btv

1. मेष राशिफल-  आज सूर्य सप्तम व चन्द्रमा इसी राशि में है। शनि व गुरु का दशम गोचर सुंदर है। जॉब में किसी विशेष कार्य को लेकर बड़ा लाभ हो सकता है। आपकी धार्मिक योजनाएं सफल हैं। सफेद रंग शुभ है।

शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व राहु का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। गेहूं का दान करें।

vrashrashifal.btv

2. वृष राशिफल-  राशि स्वामी शुक्र व मंगल अनुकूल हैं। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर के कारण बैंकिंग व मीडिया जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। कार्यस्थल पर वाणी प्रयोग में लापरवाही से बचें। नारंगी रंग शुभ है। टेक्निकल व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

mitoonrashifal.btv

3. मिथुन राशिफल– आज राजनीतिज्ञ किसी मनोवांछित उद्देश्य में सफल रहेंगे। बैंकिंग व मैनेजमेंट करियर में प्रोमोशन संभावित है। कन्या राशि के मित्र से लाभ होगा। सफेद  रंग शुभ है।

शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व राहु भाग्य स्वामी है। गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 01 व 09 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

karkrashifal.btv

4. कर्क राशिफल-  चन्द्रमा का दशम यानी कर्म भाव में गोचर जॉब में नवीन अवसर की प्राप्ति करा सकते हैं। गुरु प्रधान मीन व मंगल प्रधान वृश्चिक राशि के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नवीन कार्य की योजना फलीभूत होगी। पीला रंग शुभ है।

शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 बैंकिंग व फ़िल्म फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 04 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

sinhrashifal.btv

5. सिंह राशिफल- पॉलिटिक्स से संबद्ध लोग सफल रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। मित्रों संग यात्रा की योजना बनेगी। हरा रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।

शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 02 व 04 से लाभ मिलेगा। सूर्य व राहु की शुभता का लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

kanyarashifal.btv

6. कन्या राशिफल- चन्द्रमा का अष्टम व सूर्य का तुला गोचर सरकारी कार्य संबंधी कोई रुका प्रोजेक्ट पूर्ण करेगा। शनि व गुरु का मकर गोचर जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ प्रदान करेंगे। बैंगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। तिल का दान करें।

शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सूर्य  का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

tulaarashifal.btv

7. तुला राशिफल- सूर्य अब तुला में ही है। बिजनेस में लाभ की स्थिति होगी। मेष व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से लाभ की संभावना रहेगी। सफेद रंग शुभ है। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।

शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में अंकस्वामी केतु व भाग्यस्वामी सूर्य का प्रभाव अचानक बड़े लाभ का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

brashikrashifal.btv

8. वृश्चिक राशिफल- सूर्य द्वादश व चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम है। शिक्षा में प्रोग्रेस है। जॉब में किसी नए पद की प्राप्ति को लेकर उत्साह होगा। पीला रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। राहु व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

dhanurasshifal.btv

9. धनु राशिफल- गुरु का द्वितीय व चन्द्रमा का पंचम गोचर संतान व शिक्षा में लाभ देगा। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। व्यवसाय में भी आशातीत सफलता है। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ लाभदायक है।

शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। उड़द का दान करें।

makarrashifal.btv

10. मकर राशिफल- गुरु व शनि अब इसी राशि में मार्गी हैं। चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर शुभ हैं। छात्रों को सफलता मिलेगी। गुरु भाग्य सुख के लिए लाभप्रद है। संत या गुरु का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। बैंगनी रंग शुभ है।

kumbharashifal.btv

11. कुम्भ राशिफल- चन्द्रमा तृतीय व गुरु इस समय इसी राशि से द्वादश है। मंगल व चन्द्रमा आपके व्यावसायिक सोच को विस्तार देंगे। जॉब में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। बैंगनी रंग शुभ है।

meenrashifal.btv

12. मीन राशिफल- चन्द्रमा का इस राशि से द्वितीय व सूर्य का अष्टम गोचर शुभ है। जॉब में प्रोमोशन का मार्ग खुल सकता है। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन के लिए अनुकूल हैं। रियल स्टेट से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

  • सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 9:10 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles