Agra-Lucknow Expressway पर भीषण सड़क हादसा, बस-DCM में भिड़ंत में 6 की मौत
Breaking Desk | BTV bharat
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आज सुबह प्राइवेट बस और डीसीएम में भिड़ंत हो गई। इसके बाद बस खंदी में जा गिरी। इसमें छह सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 21 घायल सवारियों को घायल होने पर आसपास के अस्पतालों में भिजवाया है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज सुबह साढ़े चार बजे नगला खंगर थाना क्षेत्र में एक बस जो लुधियाना से रायबरेली जा रही थी। उसके अंदर करीब 50 सवारियां बैठी हुई थीं। एक्सप्रेसवे पर 61 किलोमीटर पर पहुंचकर डीसीएम से टकराई और रेलिंग तोड़ती हुई नीचे जा गिरी।
सवारियों की चीख पुकार मचने लगी
सवारियों की चीख पुकार मचने लगी। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दौड़कर सवारियों को बचाना शुरू किया। इसकी जानकारी तत्काल यूपीडा और नगला खंगर पुलिस को दी गई। पुलिस टीमों ने एंबुलेंस से घायल सवारियों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाना शुरू किया। एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी।
सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे
सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे। लगातार रेस्क्यू किया गया और 21 घायलों को तत्काल आसपास के हास्पीटलों में भिजवाया गया। 19 सवारियों को हल्की चोटें थीं जिनको दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। वहीं छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के शवों को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
बस के नीचे गिरते ही सवारियों का सामान इधर उधर बिखर गया
बस के नीचे गिरते ही सवारियों का सामान इधर उधर बिखर गया। सवारियों के घायल होने के बाद भी उनको अपने कीमती सामान की चिंता थी। जब पुलिस आ गई तब सवारियों को सुरक्षा का अहसास हुआ। बस के अंदर सवार महिलाओं और बच्चों की चोटिल होने के बाद चीख पुकार मची हुई थी। लोगों द्वारा इनको सबसे पहले निकाला गया। जब हादसा हुआ तब अधिकांश सवारियां नींद में थीं। उनको हादसे की तब पता चली जब बस और डीसीएम में भिड़न्त के बाद तेज आवाज हुई और फिर बस खंदी में जा गिरी।