spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

Huawei AX3 राउटर भारत में लॉन्च, इसमें है Wi-Fi 6 Plus का सपोर्ट

नई दिल्ली। हुवावे ने भारतीय बाजार में अपने नए वाई-फाई राउटर Huawei AX3 को लॉन्च कर दिया है। Huawei AX3 को लेकर कंपनी ने फास्ट स्पीड, हेवी लोड और लो लैटेंसी मोड का दावा किया गया है। Huawei ने यह भी कहा है कि यह राउटर बिजली की बजत करने में माहिर है। Huawei AX3 में Gigahome Wi-Fi चिपसेट दिया गया है। नया राउटर कंपनी की Huawei’s 1+8+N स्मार्ट लाइफ स्ट्रेटजी का हिस्सा है।

Elon Musk का ट्वीट: ट्विटर सौदे पर फिलहाल लगी रोक, फर्जी अकाउंट्स की गणना का मामला
Huawei AX3 राउटर की कीमत
Huawei AX3 Wi-Fi 6 राउटर की कीमत 3,999 रुपये रखी गई है, हालांकि यह कीमत आखिरी स्टॉक तक की है। राउटर को अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीदा जा सकता है। पहली सेल के बाद राउटर की कीमत 4,999 रुपये हो जाएगी।
राउटर के फीचर्स
Huawei AX3 में Wi-Fi 6 दिया गया है। इसके अलावा इसमें Gigahome डुअल कोर प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 1.2GHz है। यह राउटर 160MHz फ्रीक्वेंसी बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है। Huawei AX3 की स्पीड को लेकर 3000Mbps (574Mbps, 2.4GHz बैंड पर और 5GHz बैंड पर 2402Mbps) का दाा है। राउटर को किसी भी दीवार या टेबल पर सेट किया जा सकता है।
मल्टी राउटर मेस नेटवर्किंग का सपोर्ट
Huawei AX3 राउटर के साथ मल्टी राउटर मेस नेटवर्किंग का सपोर्ट है। इसके साथ अन्य राउटर को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इस राउटर में OFDMA मल्टी यूजर टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट है। इससे एक बार में 2.4GHz बैंडविड्थ पर चार और 5GHz पर 16 डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक WAN और तीन LAN इथरनेट पोर्ट है। इस राउटर को Huawei AI Life एप से भी कंट्रोल किया जा सकता है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Archana Kanaujiya
Archana Kanaujiya
I am Archana Kanaujiya working as Content Writer/Content Creator. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Editing and Photography.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 1:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles