spot_img
35.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

अगर आपको भी पसंद है घूमना तो, मसूरी की इन जगहों का जरूर ले आनंद

नई दिल्ली। अगर आपको घूमना पसंद है तो क्या आप जानते हैं कि अगर आप दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए सबसे बेस्ट जगह उत्तराखंड की गोद में बसी मसूरी हो सकती है? शायद नहीं, इसे पहाड़ों की रानी यूं ही नहीं कहा जाता, क्योंकि यहां जाकर लोग नई-नई जगहों पर घूम पाते हैं और खूब मस्ती करते हैं।

वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली में हुआ अलर्ट जारी, बाहर निकलने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

तो चलिए अगर आप भी अपने दोस्तों संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको मसूरी की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मसूरी | जिला देहरादून | भारत

1. केम्पटी फॉल्स- मसूरी में आप केम्पटी फॉल जाकर खूब मस्ती कर सकते हैं। इस वॉटरफॉल में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। यहां नहाने का तो अलग मजा है ही, साथ ही यहां आप अपने दोस्तों संग शानदार तस्वीरें भी क्लिक करवा सकते हैं जो आपकी याद बन जाएंगी।

2. मॉल रोड- मसूरी की मॉल रोड बाकी जगहों से काफी अलग है। यहां दोस्तों संग घूमने का, तस्वीरें क्लिक करवाने का और खरीदारी करने का अपना अलग मजा है। इस मॉल रोड में जहां एक तरफ खरीदारी करने के लिए कई मुख्य स्टोर हैं, तो वहीं यहां खाने के लिए अच्छे रेस्टोरेंट भी हैं। कुल मिलाकर आप अपने दोस्तों संग यहां अच्छा समय बिता सकते हैं।

3.क्लाउड एंड- मसूरी में क्लाउड एंड जाने का अपना अलग मजा है। जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है कि यहां आप बादलों को बेहद ही पास से देख सकते हैं। यहां दोस्तों संग आप जा सकते हैं और ये जगह काफी शांत भी है।

4.गनहिल- गनहिल यहां की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। मसूरी जाने वाले पर्यटक यहां जरूर जाते हैं। यहां से बर्फ से ठकी पहाड़ियां और सूरज की झलक साफ देखी जा सकती है, जो हर किसी का दिल जीत लेती है। बताया जाता है कि प्राचीन काल में घड़ी न होने के कारण इसी चोटी से गल चलाकर लोगों को समय बताया जाता था, जिसकी वजह से इसका नाम गनहिल पड़ गया।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 1:08 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles