नई दिल्ली। वास्तु के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि घर पर हमेशा ही ऐसी चीजों का रखें जिनका प्रभाव नकारात्मक ना हो। साथ में पूरी कोशिश करें कि अपने घर के आस पास भी वहीं चीजें हो जिसका प्रभाव नकारात्मक ना हो। क्योंकि हमारे आस-पास की सभी चीजों का प्रभाव हम पर पड़ता है। यह प्रभाव नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हो सकता है, इसलिए हमें अपने घर को वास्तु के अनुसार व्यस्थित रखना चाहिए।
Health Tips: जानिए सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ग्रीन टी
इसीलिए ये हमेशा ही महत्वपूर्ण है कि हमारे घर में क्या है या क्या नहीं है। वास्तु के अनुसार हम तय करते हैं कि घर में क्या होना चाहिए और क्या नहीं। घर में साज-सजावट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। घर में ऐसे समान को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक भाव फैलता है। ऐसी चीजों को घर से बाहर करने से घर में खुशहाली, सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होता है। आज ऐसी चीजों के बारे में जानेंगे।
1. सूखे पेड़-पौधे- सुखे पेड़पौधे को लेकर हमेशा ही कहा जाता है कि ये हमारे लिए सहीं नहीं होते है। वास्तु के अनुसार घर के समीप सूखे पौधे नहीं होने चाहिए। सूखे पौधों से घर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर घर के आस-पास सूखे पेड़-पौधे हैं तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए और उसके स्थान पर हरा पौधा लगा देना चाहिए। सूखे पौधे से शनि दोष का प्रभाव बढ़ता है।
2. टूटी-फूटी पुरानी वस्तुएं- पूरा ध्यान रखें कि आपके घर में कौनसी बस्तुएं है और कौनसी वस्तुएं नही हैं। वास्तु के अनुसार घर में पुरानी और टूटी-फूटी वस्तुओं के होने से राहु के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। टूटी-फूटी वस्तुओं का घर में होना बहुत ही अशुभ माना जाता है। टूटी फूटी वस्तुओं को दूर रखना बहुत जरुरी है। हर किसी के लिए सही है इन सब चीजों को तुरंत हटा दे।
3. मकड़ी का जाला- सफाई तो हर कोई अपने घर की करता है, और साफ सफाई जरुरी भी है। परंतु फिर भी कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना जरुरी है। वास्तु के अनुसार घर में मकड़ी का जाला होने नकारात्मक प्रभाव बढ़ने लगता है। यह हमारे मानसिक उलझन को दर्शाता है। जालों की वजह से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता है, इसलिए जल्द से जल्द इन्हें हटा देना चाहिए।
कार्डियक अरेस्ट के बारें में जानिए महत्वपूर्ण बातें और इससे बचाव के तरीके
4. गंदी वस्तुएं- वास्तु के अनुसार घर में गंदगी रहने से लक्ष्मी का वास नहीं होता है, इसलिए धूल मिट्टी और गंदगी की सफाई करना बहुत जरूरी होता है। घर में रोजाना नमक के पानी से पोंछा लगाना चाहिए। इससे नकारात्मकता दूर हो जाती है। जब नकारात्मकता दूर रहेंगी तो जाहिर है कि घर में सकारात्मकता आएगी। नमक सकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत है।
Eid Mubarak: कुर्बानी के अलावा भी इस त्यौहार से मिलते है कई सारे संदेश