spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

IND vs AUS: सिडनी टेस्ट में भारत की कामयाबी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच ड्रॉ

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।जहां हनुमा विहारी और आर अश्विन ने शानदार बैटिंग करते हुए 43 से भी ज्यादा ओवर खेला और 62 रन की अटूट साझेदारी कर मैच को ड्रॉ कराया। भारत को ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन 407 रनों का लक्ष्य दिया था, चौथे दिन के आखिरी सेशन और पांचवें दिन बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सिर्फ पांच विकेट गवाएं और 334 रन बना कर मैच को ड्रॉ पर खत्म किया।

इंडिया की हिम्मत के आगे ऑस्ट्रेलिया बेदम

भारत की इस शानदार पारी में असली हीरो ऋषभ पंत और पुजारा रहे जबकि आखिरी तड़का अश्विन और विहारी ने लगाया। अब चार मैच की सीरीज 1-1 से बराबर है। वहीं सीरीज का आखिरी टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिस्बेन में होने वाला है। सिडनी टेस्ट के आखिरी सेशन में भारत को जीत के लिए 127 रन की दरकार थी और बल्लेबाजी के लिए अश्विन और विहारी आए. अश्विन थोड़े बहुत रन बना रहे हैं लेकिन विहारी चोटिल है और वो रन भाग नहीं रहे पर अश्विन का साथ दे रहे हैं।

280 रनों पर भारत ने दूसरा सेशन खत्म किया था और तीसरे सेशन में दोनों ही बल्लेबाजों ने शांति से विकेट पर रुकने का मन बनाया और सेशन खत्म होते होते दोनों ने सिर्फ 54 रन जोड़े और मैच को 334 रनों पर खत्म किया और एक ओवर रहते ड्रॉ हुआ.

सिडनी टेस्ट का हाल

ऑस्ट्रेलिया 338/10  (पहली पारी)       भारतीय गेंदबाजी

स्टीव स्मिथ  131                                   रवींद्र जडेजा 62/4
मार्नस लाबुशेन  91                                 नवदीप सैनी 65/2

भारत 244/10 (पहली पारी)              ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी  
शुभमन गिल 50                                  पैट कमिंस 29/4
चेतेश्वर पुजारा 50                                जोश हेजलवुड  43/2

ऑस्ट्रेलिया 312/6 घोषित(दूसरी पारी)      भारतीय गेंदबाजी

स्टीव स्मिथ 81                                          नवदीप सैनी 54/2
मार्नस लाबुशेन 73                                      आर अश्विन 95/2

भारत (दूसरी पारी)                            ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी   

ऋषभ पंत 97                                    जोश हेजलवुड 39/2
चेतेश्वर पुजारा 77                                नाथन लॉयन 114/2

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 5:10 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles