नई दिल्ली: हिंदुस्तान कोविड महामारी को पटखनी देने में लगातार कामयाबी हासिल कर रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में केवल 15,786 नए मामले ही सामने आए हैं। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या भी पिछले 8 महीनों में सबसे कम है। बीते 24 घंटों में 18,641 लोग कोविड से ठीक हुए जबकि 231 लोगों की मृत्यु हो गई हैं। इसी के साथ हमारे देश में कुल संक्रमितों की संख्या 3,41,43,236 हो गई है। हमारे देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1,75,745 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.51% है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम रहा है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,086 की कमी दर्ज की गई हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.16 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, कोरोना महामारी से 3,35,14,449 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,53,042 लोगों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।
मुंबई में 60 मंजिला इमारत में लगी आग
हिंदुस्तान में कोरोना टीकों की अब तक दी गई खुराकों की संख्या गुरुवार को सौ करोड़ के पार पहुंच गई और इसी के साथ हमारे देश ने कोविड वायरस के खिलाफ अपने टीकाकरण कार्यक्रम में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि पर कहा कि सौ करोड़ वैक्सीन डोज केवल एक आंकड़ा नहीं है, ये हमारे देश के सामर्थ्य का प्रतिबिंब है। ये उस नए हिंदुस्तान की तस्वीर है, जो कठिन लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करना जानता है और अपने संकल्पों की सिद्धि के लिए परिश्रम का परिणाम है।