spot_img
31.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

देश में कोरोना Vaccination का रिकॉर्ड, 24 घंटे में एक करोड़ से ज्यादा डोज

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में टीकाकरण (Vaccination) ही सबसे बड़ा हथियार है। देश में शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) टीकों की 1 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई, जो अब तक किसी एक दिन की सबसे ज्यादा संख्या है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर बताया कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास ये वही प्रयास है जिससे देश ने 1 दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्यकर्मियों का अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन का दृढ़ संकल्प रंग ला रहा है।

 

दुश्मनों को हवा में ऐसे सफाया करेगा भारत, बढ़ी वायुसेना की ताकत!

आज शुक्रवार, 27 अगस्त को एक दिन में सबसे ज़्यादा 1,00,64,032 लोगो को लगी वैक्सीन 28,62,649 आज वैक्सीनेशन में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन यूपी ने किया है।दूसरे नंबर पर कर्नाटक है – 10,79,588। कुल 62 करोड़ डोज लगी हैं। यह आंकड़ा अब तक का सर्वाधिक है। इससे पहले देशभर में 17 अगस्त को टीकों की 88 लाख से अधिक खुराकें दी गई थीं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से अब तक 18-44 साल के आयु वर्ग के कुल 23,72,15,353 लोगों को पहली खुराक दी गई है, वहीं 2,45,60,807 लोगों को दूसरी खुराक दी गई है।

Kabul Airport Blast: 100 बेगुनाहों का ‘कातिल’ ISIS-K, हमले की ली जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कहा कि आज रिकॉर्ड संख्या में टीकाकरण हुआ है, साथ ही कहा कि 1 करोड़ को पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। टीका लगवाने वालों और टीकाकरण अभियान को सफल बनाने वालों को बधाई। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि 1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन। ये आंकड़ा नए भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति और अपार क्षमता का प्रतिबिंब है। एक दूरदर्शी और कर्मठ नेतृत्व से कैसे एक देश कोरोना से सफल लड़ाई लड़ते हुए पूरे विश्व में उदाहरण स्थापित कर सकता है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले नए भारत ने दुनिया को दिखाया।

 

देश में फिलहाल कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक वैक्सीन लगाई जा रही हैं। अब तक सबसे ज्यादा डोज कोविशील्ड की लगी हैं। देश में 54 करोड़ डोज कोविशील्ड की लगी हैं। अगले महीने के अंत तक जायडस कैडिला की वैक्सीन भी 12 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को लगनी शुरु हो जाएगी। सरकार की कोशिश है कि इस वर्ष के अंत तक लोगों को वैक्सीन (Corona Vaccination) की दोनों डोज लग जाएं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 8:09 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles