spot_img
26.8 C
New Delhi
Wednesday, April 17, 2024

भारत देगा चीन को मुहतोड़ जवाब, बड़ी संख्या में लद्दाख पहुंचे सैनिक

नई दिल्ली: भारत ने चीन से मुकाबला करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। एक ऐसा कदम जो चीन को पीछे हटने पर मजबूर कर रहा है। जानकारों की माने तो भारत ने पिछले कुछ महीनों में चीनी सीमा से सटे कई अलग-अलग इलाकों में सैन्य टुकड़ियों और फाइटर विमानों को तैनात किया है। जिसे देख ड्रैगन के पैरों तले जमीन खिसक गई है। इस पूरी प्रकिया को पिछले साल हुई गलवान हिंसा से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

सबसे अच्छा रणनीतिकार कौन, विदुर-चाणक्य या अमित शाह? CM Yogi ने दिया ये जवाब
50 हज़ार भारतीय जवान पहुंचे LAC 

भारत ने गलवान घाटी में चीनी सैनिकों की ओर से की गई कायराना हरकत का जवाब देंने का मन बना लिया है। दरअसल, भारत ने 50 हज़ार से अधिक सैनिकों को चीनी सीमा पर भेजा है। साथ ही कई फाइटर विमान, तोप और टैंक को भी चीनी सीमा पर तैनात किया है। बीते कुछ महीनों से लगातार चीनी सीमा से सटे कई इलाकों में भारत ने सैनिक बल बढ़ा दिया है। बता दे पिछले साल गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसा के बाद भारत सरकार सतर्क हो गई है। इसका सीधा उदाहरण इस बात से लगाया जा सकता है कि हिंसा के बाद से भारत ने अब तक चीन की सीमा पर नजर रखने के लिए करीब दो लाख सैनिकों को तैनात कर दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले 40% ज्यादा है।

UP: ओवैसी के ऐलान से सपा-बसपा और कांग्रेस की बढ़ेगी मुश्किल?
रक्षामंत्री ने दी चीन को चेतावनी

पूर्वी लद्दाख से चीन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि ‘देश गलवान के शहीदों की कुर्बानी को हमेशा याद रखेगा। उन्होंने कहा कि ‘भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।’ रक्षामंत्री के लद्दाख दौरे से यह भी साफ़ हो गया है कि भारत जल्द ही चीन को कोई बड़ा जवाब देने वाला है।

आप को बता दे कि पिछले साल 15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। वहीं इस साल फरवरी में चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि भारतीय सैन्यकर्मियों के साथ झड़प में 5 चीनी सैन्य अधिकारी और जवान मारे गए थे। पिछले साल आमने-सामने आए दोनों देशों के सैनिक ज्यादातर इलाकों में अब भी एक-दूसरे पर नजरें गड़ाए हुए हैं।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 17, 2024 2:57 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 17, 2024 2:57 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 17, 2024 2:57 AM
0
Total recovered
Updated on April 17, 2024 2:57 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles