spot_img
22.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

भारत ने आतंकवाद, विस्तारवाद के खिलाफ स्पष्ट नीति व्यक्त की है: लोकसभा अध्यक्ष

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) ने अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष दुआरते पचेको के स्वागत समारोह के दौरान कहा कि भारत (India) ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, विस्तारवाद के खिलाफ नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखा है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत संवाद के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान का पक्षधर है।

राजनाथ सिंह का ममता पर प्रहार, कहा-दीदी ने बंगाल के लोगों को सिर्फ तबाही दिया

बिरला ने दोहराया, हर देश की अपनी संप्रभुता है। इसके मद्देनजर आवश्यक है कि किसी देश के अंदरूनी विषयों या उसकी संसद में बने कानूनों पर अन्य देशों की संसद में चर्चा नहीं होनी चाहिए। समझा जाता है कि उनका संकेत हालहि में ब्रिटेन की संसद में किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा की ओर ईशारा था।

ममता बनर्जी के प्रधानमंत्री को अक्षम बताने पर BJP का पलटवार, कह दी ये बड़ी बात

लोकसभा अध्यक्ष (speaker) ने कहा कि भारत ने हमेशा वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिये काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, विस्तारवाद के खिलाफ नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखा है। बिरला ने कहा कि भारतीय संसद लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत कर रही है तथा विश्व में लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।

देश में फिर बढ़ने लगा कोरोना केस ? जानिए पिछले 24 घंटे में क्या कहते है आकड़े

पुर्तगाली संसद के सदस्य पचेको ने भारत को आईपीयू का खास मित्र बताया और कहा कि उसने संसदीय कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। वैश्विक व्यवस्था में भारत को उचित स्थान मिलने पर जोर देते हुए पचेको ने कहा, पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करता है। प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए पचेको ने कहा कि भारत ने आर्थिक और सामाजिक विकास में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में भारत में गरीबी घटी है।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 3:59 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles