spot_img
37.9 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित की, अब इस दिन होंगी परीक्षा !

नई दिल्ली। देश में जारी कोरोना संकट के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए जून में होने वाली सिविल सेवा की प्रारंभिक (प्रीलिम्स) परीक्षा बृहस्पतिवार को स्थगित कर दी। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी। यूपीएससी इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। आपको बता दें कि सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप के होंते है। इस परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए जाते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों को 14 मई को मिलेगी 8वीं किस्त

आपको बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग हर साल तीन चरणों – प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा कराता है। जिसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी चुने जाते हैं। यूपीएससी ने एक बयान जारी कर कहा, कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2021 स्थगित कर दी है जो 27 जून 2021 को होनी थी। अब यह परीक्षा 10 अक्टूबर 2021 को आयोजित की जाएगी।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 5:19 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 5:19 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 5:19 PM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 5:19 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles