spot_img
31.8 C
New Delhi
Friday, April 19, 2024

IPL 2020 Final: दिल्ली ने जीता टॉस, मुंबई को दी पहले गेंदबाजी

नई दिल्ली। आईपीएल के 13वें सीजन के फाइनल में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और मुंबई इंडियंस को गेंदबाजी दी है।

बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें मुंबई ने 15 में जीत हासिल की है, जबकि दिल्ली को 12 में जीत मिली। मौजूदा आईपीएल में दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हो चुके हैं, तीनों में मुंबई ने जीत हासिल की और अब फाइनल में आमने-सामने हैं। आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की नजरें 5वें खिताब पर हैं। तो वहीं, दिल्ली पिछले 12 सीजन में फिसड्डी साबित होने के बाद पहली बार इस खिताब को अपने नाम करना चाहेंगी।

टीमें

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डीकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

दिल्ली कैपिटल्स

श्रेयस अय्यर (कप्तान), कैगिसो रबाडा, मार्कस स्टोइनिस, संदीप लामिछाने, ईशांत शर्मा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, शिमरोन हेटमेयर, एलेक्स कैरी, मोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, अवेश खान, अक्षर पटेल, तुषार देशपांडे, ऋषभ पंत, हर्षल पटेल, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, एनरिक नॉर्तजे, डैनियल सैम्स।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
533,570
Total deaths
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
0
Total recovered
Updated on April 19, 2024 10:30 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles