IPL 2023 Auction: ऑक्शन से पहले Sachin Tendulkar अपनी बेटी और पत्नी के साथ पहुंचे रेस्टोरेंट
Sports Desk | BTV Bharat
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर शायद ही आईपीएल ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस की टेबल पर नजर आएं। आईपीएल ऑक्शन कोच्ची में आज है। इससे पहले सचिन अपनी बेटी और पत्नी के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए पहुंचे। आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर आईपीएल में सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के आइकॉन हैं। वह इस फ्रेंचाइजी के लिए खेलते भी थे, उन्होंने पहले सीजन में इसकी कप्तानी की थी।
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं
सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं, हालांकि अभी वह आईपीएल डेब्यू नहीं कर सके हैं। आज आईपीएल ऑक्शन होना है, और मुंबई इंडियंस के लिए सचिन की राय काफी मायने रखती है। इस बीच सचिन अपने परिवार के साथ बाहर डिनर के लिए पहुंचे। सचिन तेंदुलकर अपनी बेटी सारा और पत्नी अंजलि के साथ डिनर के लिए रेस्टोरेंट पहुंचे, जहां उन्हें मीडिया ने घेर लिया।
सचिन हलकी पिली रंग की शर्ट और डार्क ग्रीन रंग की पैंट पहने नजर आए
सचिन हलकी पिली रंग की शर्ट और डार्क ग्रीन रंग की पैंट पहने नजर आए। सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अभी रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं, इसलिए वह अपनी टीम के साथ है और डिनर के लिए परिवार के साथ नहीं पहुंचे। अर्जुन ने रणजी में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने प्रभावी प्रदर्शन किया. अर्जुन तेंदुलकर ने अपने डेब्यू रणजी मैच में शतक लगाया था।
ये भी पढ़े: Carpenter ने की कमाल की कारीगरी Nano Car को बना दिया Helicopter, सड़क पर भर रहा फर्राटा