spot_img
18.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

Raisina Dialogue के लिए दिल्ली पहुंचीं Italy की PM मेलोनी,PM Modi ने रिसीव किया

Raisina Dialogue के लिए दिल्ली पहुंचीं Italy की PM मेलोनी,PM Modi ने रिसीव किया

Breaking Desk | BTV bharat

रायसीना डायलॉग का 8वां संस्करण आज से दिल्ली में शुरू होगा। इसकी चीफ गेस्ट इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी दिल्ली पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की। PM मोदी ने भारत और इटली के बीच स्टार्ट-अप ब्रिज की घोषणा की। उन्होंने कहा- हम दोनों देशों के बीच स्टार्ट-अप ब्रिज की घोषणा करते हैं। उन्होंने कहा- हमारे डिपलोमैटिक रिलेशन्स 75 साल से हैं, लेकिन हमारे बीच अब तक डिफेंस रिलेशन्य नहीं थे।

दोनों देश रिन्यूएबल एनर्जी पर साथ मिलकर काम करेंगे

आज हम इसकी भी शुरूआत कर रहे हैं। इसके अलावा दोनों देश रिन्यूएबल एनर्जी, हाईड्रोजन, IT, टेलीकॉम, सेमीकंडक्टर्स और स्पेस से जुड़े मुद्दों पर साथ मिलकर काम करेंगे। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने कहा- भारत के साथ हमारे रिश्ते बेहद मजबूत हैं। हम स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप बनाए रखने के लिए काम करते रहेंगे।

दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने के लिए हम पर भरोसा कर सकते

पीएम मोदी जानते हैं कि वो दोनों देशों के संबंधों को बढ़ाने के लिए हम पर भरोसा कर सकते हैं। मेरा मानना ​​है कि हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा- हम उम्मीद करते हैं कि भारत, रूस-यूक्रेन जंग खत्म करने में अहम रोल निभा सकता है। बहुपक्षीय समुदाय को एक साथ रखना जरूरी है। रायसीना डायलॉग की चीफ गेस्ट हैं PM मेलोनी इटली की प्रधानमंत्री जियॉर्जिया मेलोनी रायसीना डायलॉग की चीफ गेस्ट हैं। ये बैठक 3 दिन चलेगी। इस कॉन्फ्रेंस में 100 देश के रिप्रेजेंटेटिव शामिल होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,338
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
530,806
Total deaths
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
6,350
Total active cases
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
44,159,182
Total recovered
Updated on March 21, 2023 9:44 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles