spot_img
34.1 C
New Delhi
Wednesday, June 12, 2024

अफगानी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर फिर से भड़के Javed Akhtar

नई दिल्ली। वेबाक बयानों को लेकर हमेशा ही खबरों में रहने वाले जावेद अख्तर (Javed Akhtar) फिर से लाइम लाइट में आ गए है। इस बार जावेद से तालिवान की महिलाओं को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जाहिर है कि तालिबानी नेताओं के फरमान के खिलाफ जावेद अख्तर हमेशा से आलोचना करते रहे हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने तालिबानी नेताओं के एक फरमान पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। और इस बात की चर्चाएं सोशल मीडिया पर जोरो से हो रही है।

गणपति विसर्जन की तस्वीरे शेयर करके फिर से ट्रोल हुए शाहरुख खान

गौरतलब है कि मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर बॉलीवुड की उन हस्तियों में से एक हैं जो सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाकी से बोलते हैं। वह हमेशा से खुलकर अपनी राय भी देते रहते हैं। पिछले महीने तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद से तालिबानी नेता वहां की महिलाओं के खिलाफ नए-नए फरमान जारी कर रहे हैं। साथ ही इस्लामिक संगठनों को इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर तालिबान के उस फरमान की आलोचना की जिसमें कामकाजी महिलाओं को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। जावेद अख्तर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह कई मुद्दों पर इसके जरिए अपनी राय देते रहते हैं। जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा,- ‘अल जजीरा ने बताया है कि काबुल के मेयर ने फरमान जारी किया है कि सभी कामकाजी महिलाएं घर पर ही रहेंगी, मैं उम्मीद करता हूं कि सभी इस्लामिक संगठनों को इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि यह उनके धर्म के नाम पर किया जा रहा है। वह लोग कहां गायब हैं जो कल तक 3 तलाक के विरोध में चिल्ला रहे थे।’

साउथ सुपरस्टार Thalapthy Vijay ने अपने परिजनों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

तो इस बार को जो ट्वीट है वो सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। गीतकार के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इससे पहले जावेद अख्तर ने उन देशों पर अपना गुस्सा जाहिर किया था, जिन्होंने तालिबान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि हर लोकतांत्रिक सरकार को तालिबान को मान्यता देने से इनकार कर कर देना चाहिए। साथ ही अफगानिस्तान की महिलाओं के दमन के लिए तालिबान का विरोध करना चाहिए।

जावेद अख्तर ने यह बात ट्विटर के जरिए कही थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था,- ‘हर सभ्य व्यक्ति, हर लोकतांत्रिक सरकार, दुनिया के हर सभ्य समाज को तालिबानियों को मान्यता देने से इनकार करना चाहिए और अफगानिस्तान में महिलाओं के इस तरह के दमन की निंदा करनी चाहिए या फिर न्याय, मानवता और विवेक जैसे शब्दों को भूल जाना चाहिए।’

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on June 12, 2024 4:41 AM
533,570
Total deaths
Updated on June 12, 2024 4:41 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on June 12, 2024 4:41 AM
0
Total recovered
Updated on June 12, 2024 4:41 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles