spot_img
21.1 C
New Delhi
Friday, March 29, 2024

झारखंड: किसानों की तैयार फसल को नुकसान पहुंचा रहा हाथी

नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। सोनाहातू और चांडिल में हाथियों के उत्पात और इस मामले में वन विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता पर रांची के सांसद संजय सेठ ने गहरी नाराजगी जताई है। सांसद श्री सेठ ने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में पूरे साल भर हाथियों का उत्पात चलता रहता है। बड़ी संख्या में जानमाल का नुकसान होता है। कभी स्कूल भवन तोड़ दिए जाते हैं। कभी अस्पताल टूटता है। कभी किसानों की फसलों का नुकसान होता है। कभी किसानों के घर टूटते हैं। इस पूरे प्रकरण में वन विभाग के अधिकारी और प्रशासन दोनों का रवैया बेहद ही दुखद है।

BJP से मिल किसान आंदोलन खत्म करेंगे Amrinder, जानें क्या है प्लान

स्थिति इतनी खराब हो चुकी है की फॉरेस्ट ऑफिसर व वन विभाग से जुड़े पदाधिकारी ग्रामीण जनता का फोन तक नहीं उठाते हैं। खुद मैंने कई बार इस संदर्भ में वन विभाग के अधिकारियों से बात की और हाथियों को भगाने के मामले में ग्रामीणों को सहयोग करने और इस पर त्वरित एक्शन लेने की बात कही। परंतु यह दुखद है कि वन विभाग के अधिकारियों ने इतने गंभीर मामले पर कभी संज्ञान नहीं लिया। श्री सेठ ने कहा कि सबसे दुखद बात यह है कि हाथियों का जब उत्पात चलता है तो ग्रामीण डरे सहमे घरों में दुबके रहते हैं। इतना सबकुछ होने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों का संज्ञान नहीं लेना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

समाजवाद’ से ‘परिवारवाद’ के रास्ते पर सपा, PM Modi का Akhilesh पर तंज

उन्होंने कहा कि अभी अक्टूबर का महीना बीतने को है। किसानों के धान की फसल खेतों में खड़ी है, वह फसल तैयार हो चुकी है। किसान फसल काटने को तैयार है परंतु उनके मन में डर है कि हाथियों का हमला हुआ तो फिर क्या होगा। दूसरी तरफ इन तैयार फसलों को हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस तरह से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को भी दोहरा नुकसान झेलना पड़ रहा है। सांसद श्री सेठ में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि इस मामले में विलंब हस्तक्षेप करें और वन विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी करें ताकि हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर किया जा सके। ग्रामीण शांति पूर्वक अपना जीवन यापन कर सके तैयार फसलों को हाथी नुकसान नहीं पहुंचा सके।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 29, 2024 7:01 AM
533,543
Total deaths
Updated on March 29, 2024 7:01 AM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 29, 2024 7:01 AM
0
Total recovered
Updated on March 29, 2024 7:01 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles