spot_img
32.9 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

Jharkhand: देवघर में बदमाशों ने मछली कारोबारी पर की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के 2 जवानों की मौत

Jharkhand: देवघर में बदमाशों ने मछली कारोबारी पर की अंधाधुंध फायरिंग, पुलिस के 2 जवानों की मौत

Breaking Desk | BTV Bharat 

झारखंड के देवघर जनपद में मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में लगे दो पुलिस के जवानों को बदमाशों ने गोली मार दी। जिसमें दोनों पुलिस के जवानों की मौत हो गयी। ये घटना नगर थाना क्षेत्र से 500 मीटर दूर श्याम गंज रोड अंडा पट्टी मोहल्ले में हुई। मृत जवानों में साहिबगंज जिला के रहने वाले रवि कुमार मिश्रा और संतोष यादव शामिल हैं। हालांकि पुलिस ने जबावी कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।

सुरक्षा में लगे दो पुलिस के जवानों को बदमाशों ने गोली मार दी

हमलावर भी गंभीर रूप से घायल है, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इन दोनों पुलिस के जवानों को कुछ दिनों पहले ही मछली कारोबारी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात किया गया था। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बदमाशों ने सुधाकर झा पर हमला कर दिया। जिससे से सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवानों पर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। इसी दौरान गोली लगने से दोनों पुलिस के जवानों की मौत हो गयी।

इस घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी केके साहू कुशवाहा पुलिस जवानों के मौके पर पहुंचे। इस दौरान बदमाशों ने थाना प्रभारी के ऊपर भी फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में थाना प्रभारी बाल-बाल बच गये। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले पुराने विवाद को लेकर मछली कारोबारी सुधाकर झा के मुंशी पर जानलेवा हमला हुआ था। वहीं सुधाकर झा को जान से मारने की धमकी दी गयी थी।

ये भी पढ़े: Maharashtra New Governor Ramesh Bais: भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, महाराष्ट्र को मिला नया गर्वनर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 11:13 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles