नई दिल्ली। बुधवार सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा (Jharkhand Road Accident) हो गया। दरअसल, एक बस व ट्रक की जबर्दस्त टक्कर हो गई। जिसमें आठ से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 16 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। हादसा लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप हुआ।
BPL कार्ड धारकों को CM Hemant Soren का तोहफा, 26 जनवरी से 25 रुपये सस्ता मिलेगा पेट्रोल
दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़े
बताया जा रहा कि, बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी। बस (Jharkhand Road Accident) में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे। बस के बॉर्डी को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। दुर्घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। निजी बस और LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हुई। तेज रफ्तार वाले सिलेंडर लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए।
मृतकों की संख्या में हो सकता है इजाफा
अब तक की सूचना के अनुसार घटना में आठ से ज्यादा लोगों की मौत (Jharkhand Road Accident) हुई है। वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 8 लोगों की मौत हुई है।
मृतकों की संख्या बढ़ सकती। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित गति से काम करने का निर्देश
वहीं, सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को त्वरित गति से काम करने का निर्देश दिया है और मृतकों की पहचान कर उपयुक्त कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना कैसे घटी।