नई दिल्ली/झारखंड ब्यूरो/उमेश सिन्हा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव फागु बेसरा ने भारत सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन परियोजना केंद्र सरकार के द्वारा देश में लाई जा रही है, दरअसल वह एक योजना नहीं, बल्कि इस योजना के तहत संपत्ति को लूटने का केंद्र की एक योजना है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय पूंजी के फरमान पर देशी विदेशी पूंजीपतियों के हाथों हमारे उत्पादक परिसंपत्तियों को सौंपने के विनाशकारी फैसले का झारखण्ड मुक्ति मोर्चा विरोध करती है।
रामगढ़: निपुण मिशन योजना को लेकर उपायुक्त ने किया अधिकारियों के साथ बैठक
झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा सरकार के नीति आयोग और वित्त मंत्रालय द्वारा घोषित आत्मघाती परियोजना को राष्ट्रीय संम्पति की लूट की परियोजना है। इसके खिलाफ व्यापक विरोध अभियान चलाए जाने का आह्वान किया है। यह परियोजना हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को तबाह करने के साथ साथ मजदूर वर्ग और देश के मेहनत कशों को दरिद्रता के दलदल में धकेल देगा।