spot_img
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 18, 2024

JNU Stone Pelting: JNU में बवाल, PM Modi को लेकर BBC Documentary देख रहे छात्रों पर पथराव, बिजली गुल

JNU Stone Pelting: JNU में बवाल, PM Modi को लेकर BBC Documentary देख रहे छात्रों पर पथराव, बिजली गुल

Breaking Desk | BTV bharat

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है. अब डाक्यूमेंट्री को लेकर दिल्ली में स्थित जेएनयू के कैंपस में भी बवाल जारी है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी की डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने की घोषणा की थी। जवाहर लाल नेहरू प्रशासन के मना करने के बाद भी जेएनयू छात्र संघ कार्यालय के बाहर विवादित डाक्यूमेंट्री दिखाने पर अडे छात्रसंघ की बिजली कथित तौर पर काटी गई। इसके बाद छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुछ छात्रों के समूह ने विवादित डाक्युमेंट्री फिल्म अपने मोबाइल में देखी। साथ ही पत्थरबाजी होने का दावा भी किया जा रहा है।

एबीवीपी और लेफ्टविंग के छात्रों में पत्थरबाजी हुई है

एबीवीपी और लेफ्टविंग के छात्रों में पत्थरबाजी हुई है। साथ ही इंटरनेट भी बंद कर दिया गया है। जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारी सहित अन्य संगठनों के छात्रों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन ने जानबूझ कर बिजली काटी है। हालांकि जेएनयू प्रशासन ने पहले ही एक एडवाइजरी जारी कर कहा था कि यह फिल्म देखना नियमों का उल्लंघन है और जेएनयू प्रशासन इसे दिखाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़े : Surgical Strike’ पर सबूत मांगने पर बरसे CM Shivraj,कहा कांग्रेस का डीएनए पाक‍िस्‍तान परस्‍ती

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 18, 2024 6:11 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 18, 2024 6:11 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 18, 2024 6:11 AM
0
Total recovered
Updated on April 18, 2024 6:11 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles