नई दिल्ली। जो बाइडेन (Biden) ने बुधवार को अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। तो वहीं कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। बाइडेन कुर्सी संभालते ही एक्शन में आ गए और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई फैसले पलट दिए। उन्होंने कोरोना वायरस, आव्रजन और जलवायु परिवर्तन जैसे मामले पर साइन किए जिनकी लंबे समय से मांग चल रही थी।
10वें दौर की बातचीत खत्म, सरकार के प्रस्ताव को किसान नेताओं ने फिर ठुकराया
Biden के लिए ये है महत्वपूर्ण फैसले
- जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर अमेरिका की वापसी पर फैसला लिया
- कोरोना महामारी पर कंट्रोल करने से जुड़े फैसले लिए, जिसमें उन्होंने मास्क को जरूरी कर दिया था
- विश्व स्वास्थ्य संगठन से हटने के फैसले पर भी रोक लगा दी
- बॉर्डर पर दीवार बनाने के फैसले को भी रोक दिया है, इसके साथ ही साथ इसके लिए फंडिंग पर भी रोक लगा दी
- जिन मुस्लिम देशों के लोगों के आगमन पर ट्रंप ने बैन लगाया था उन्हें भी वापस लेने का फैसला किया
- आम लोगों को आर्थिक मदद का ऐलान करने के साथ ही स्टूडेंट लोन की किस्त को सितंबर तक टाला गया
ट्रैक्टर रैली पर SC ने कहा-किसानों को दिल्ली में एंट्री मिले या नहीं-पुलिस करेगी तय
बाइडेन 46 वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति
इससे पहले बुधवार को जो बाइडेन ने अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति और कमला हैरिस ने पहली महिला उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को रोकने के लिए कैपिटल बिल्डिंग (संसद भवन) के आसपास 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
कम नहीं हो रहीं ममता बनर्जी की मुश्किलें, क्या Bengal में टूट रही ममता की डोर
अमेरिका इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडेन
अमेरिका इतिहास में सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बाइडन ने अपने परिवार की 127 साल पुरानी बाइबिल पर हाथ रखकर पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसी बाइबिल पर हाथ रखकर उन्होंने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। बाइडन के शपथ लेने से पहले भारतीय मूल की कमला हैरिस ने ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। हैरिस अमेरिका की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं।
भारत के चेन्नई निवासी प्रवासी भारतीय की बेटी हैरिस (56) ने अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत एवं पहली एशियाई अमेरिकी भी हैं। उनके पति 56 वर्षीय डगलस एमहोफ इसके साथ ही अमेरिका के पहले ‘सेकेंड जेंटलमैन’ अमेरिकी उपराष्ट्रपति के पहले पुरुष जीवनसाथी बन गए हैं।
उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया सोटोमेयर ने हैरिस को शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व राष्ट्रपति-बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन भी शामिल हुए। पूर्व प्रथम महिला-मिशेल ओबामा, लौरा बुश और हिलेरी क्लिंटन भी मौजूद थीं।