Joshimath Sinking: जोशीमठ पहुंचे CM Pushkar Singh Dhami, सभी निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से लगी रोक
Breaking Desk | BTV bharat
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में आ रही दरारों के मद्देनजर यहां पर सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने इस संबंध में जानकारी दी। जोशीमठ में हो रहे भूधंसाव और मकानों में आ रही दरारों के कारण मौत के साये में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद यहां पहुंचे हैं। उन्होंने जोशीमठ में घूमकर सड़कों और घरों पर पड़ी दरारों का निरीक्षण किया।
सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई
डीएम ने जानकारी देते हुए कहा, ‘जोशीमठ में अभी के हाल को देखते हुए यहां अगले आदेश तक सभी तरह के निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है। सीएम पुष्कर धामी खुद यहां पर आकर भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वह यहां रिलीफ कैंपों में जाएंगे।’ जोशीमठ में हालात के मद्देनजर एक्सपर्ट्स की टीम और एनडीआरएफ को भी तैनात कर दिया गया है।
धामी यहां पहुंच गए और निरीक्षण किया
धामी यहां पहुंच गए और निरीक्षण किया। जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने हेलंग बाईपास के निर्माण कार्य, एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के अन्तर्गत निर्माण कार्य एवं नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत निर्माण कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा जोशीमठ-औली रोपवे का संचालन भी अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है।
ये भी पढ़े: Congress का दावा-Voter List में Asaduddin Owaisi के दो जगह नाम,EC से की कार्रवाई की माँग