Joshimath Sinking: शंकराचार्य मठ में दरारें बढ़ीं, Avimukteshwaranand बोले- हम जल्द यज्ञ शुरू करेंगे
Breaking Desk | BTV Bharat
उत्तराखंड के जोशीमठ की स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। घरों में आई दरारें बढ़ती ही जा रही हैं। जोशीमठ में शंकराचार्य मठ में भी पिछले 15 दिनों में कई जगहों पर दरारें आ गई हैं, जो अब तेजी से बढ़ रही हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। मठ के प्रमुख स्वामी विश्वप्रियानंद ने आपदा के कारण विकास कार्यों को बताया है। मठ प्रमुख ने बताया कि 15 दिन पहले तक यहां कोई दरार नहीं थी, लेकिन अब मठ में दरारें लगातार बढ़ रही हैं।
68 घर जो खतरे में थे, उन लोगों को स्थानांतरित कर दिया
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमने केंद्र और राज्य से एक टीम के रूप में काम करने और जोशीमठ को बचाने की अपील की है। 68 घर जो खतरे में थे, उन लोगों को स्थानांतरित कर दिया है।