नई दिल्ली। सोशल मीडिया क्वीन कहे या बॉलीवुड विवादित क्वीन नाम तो एक ही आएंगा वो है कंगना रनौत (Kangana Ranaut)। मनोरंजन जगत की एक ऐसी फीमेल एक्ट्रेस जो हमेशा हर दिन लगातार खबरों में रहती है। कभी कंगना बयानों को लेकर खबरों बयानों में आती है तो कभी अपने कपड़ो और कभी अपने रिश्तें को लेकर खबरों में रहती है। वहीं हाल ही में फिर से कंगना फिर से हाइलाइट में आ गई है। दरअसल इसके पीछे की वजह है उनकी लेटेस्ट फोटो।
कहीं Rajkundra ना बन जाए दूसरे विजय माल्या इसीलिए नहीं मिल रही जमानत ??
कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी ये तस्वीरें ‘धाकड़’ मूवी के रैप अप पार्टी की हैं। इस दौरान लोगों के कंगना का अबतक का सबसे हॉट अवतार देखने के मिल रहा है। इस दौरान कंगना ने व्हाइट कलर की ट्रांसपैरेंट ब्रालेट पहनी है। साथ ही हाई वेस्ट पैंट हैं। वहीं कंगना ने अपने बालों को लुक देने के लिए बन बनाया है और गले में गोल्डन चेन से अपने लुक को कंप्लीट किया है।
View this post on Instagram
तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कंगना के पीछे सनसेट नजर आ रहा है। किसी लेक के किनारे खड़े होकर वह पोज दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने गालिब का बहुत ही खूबसूरत सा शेर लिखा है। वह लिखती हैं, – मोहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का, उसी को देखकर जीते हैं जिस काफिर पर दम निकले। कंगना के लिए लुक को जहां कई फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
kundra case: राज की जमानत के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने सेशंस कोर्ट को दिए इतने सबूत
वहीं कुछ को एक्ट्रेस का ये एक्सट्रा सीजलिंग अवतार पसंद नहीं आया जिसके चलते उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। उक यूजर ने उनके कपड़ों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मैम आप दूसरों के पोस्ट पर टिप्पणी करते हैं आपने सोचा नहीं इस पोस्ट को अपलोड करते टाइम?’ वहीं दूसरा यूजर लिखता है, ‘मैम, आपने ये ट्रांसपैरेंट ब्रा क्यों पहनी हुई है?’ तो एक ने कमेंट करते हुए कहा, ‘ये क्या पहना है?
गौरतलब है कि बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट (Kangana Ranaut) न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए बल्कि अपने धाकड़ अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। कंगना सोशल मीडिया पर हर मुद्दे पर अपनी राय रखती नजर आती हैं। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इस अपकमिंग मूवी की शूटिंग खत्म की है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।