नई दिल्ली। कर्नाटक के मैसूर शहर में बीते मंगलवार रात एक छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार किया। अब इस मामले में कर्नाटक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, इसमें एक नाबालिग आरोपी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे तमिलनाडु के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक आरोपी किशोर है, यह आगे की जांच से पता चलेगा। अभी भी एक आरोपी फरार चल रहा है। इस बात की जानकारी खुद कर्नाटक के डीजीपी प्रवीण सूद ने दी है।
दुश्मनों को हवा में ऐसे सफाया करेगा भारत, बढ़ी वायुसेना की ताकत!
इससे पहले बुधावर को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई ने कहा था कि सरकार और पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ज्ञात हो कि घटना मंगलवार को होने के बावजूद पुलिस को बुधवार को जानकारी मिली। हालांकि अभियुक्त अब भी फ़रार चल रहा था।
”राष्ट्रीय राजधानी के दो दिवसीय दौरे पर आये बोम्मई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मेरी सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा और कानून के दायरे में लाया जाएगा”
जानकारी के मुताबिक मैसुरु में चामुडी हिल से करीब 7 बजे छात्रा और उसका साथी घेर लिया। इसके बाद उन लोगों ने घटना को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद, पीड़िता को वहाँ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को अस्पताल के ज़रिए इस घटना के बारे में जानकारी मिली। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है, उसने अभी तक पुलिस को अपना बयान नहीं दिया है। पुलिस को उसके दोस्त का बयान मिला है, जिस पर भी समूह ने हमला किया था।
अब सिर्फ E-Visa पर ही भारत की यात्रा कर सकेंगे अफगान नागरिक! मोदी सरकार का बड़ा फैसला
क्या है पूरा मामला
मैसुरु में चामुडी हिल के निकट पांच लोगों ने 23 साल की एक एमबीए छात्रा के साथ मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया। पीड़िता और उसके मित्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोप है कि छात्रा और उनके ही कॉलेज में साथ पढ़ने वाले उनके साथी को अभियुक्तों ने घेर लिया। इसके बाद उनके पुरुष साथी पर शराब की बोतलें फेंककर हमला किया और फिर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया।