spot_img
30.1 C
New Delhi
Saturday, April 20, 2024

कार्तिक आर्यन ने अनोखे तरीके से अपनी मां को जन्मदिन विश

नई दिल्ली। बॉलीवुड के शाहजादें कार्तिक आर्यन जो की हमेशा ही लड़कियों की पहली पंसद रहे हैं और हमेशा ही अपने स्टाइल और अपने काम को लेकर खुब सुर्खियों में रहते हैं। आज कार्तिक ने अपनी मां के बर्थडे के मौके पर उन्हें सोशल मीडिया विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर मां के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें अपनी क्वीन बताया है।गौरतलब है कि, कार्तिक हमेशा ही अपनी परिवार के बहुत करीब रहे हैं और हमेशा ही खास मौके पर अपने परिवार के साथ नजर आते हैं।

हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मानो या न मानो मैं आपका शहजादा हूं और आप मेरी क्वीन हो। हैप्पी बर्थडे मम्मी।’

मां के साथ इतना प्यारा मूवमेंट शेयर करते हुए कार्तिक के फैंस काफी उन्हें अपना प्यार दे रहे हैं और साथ ही उनकी क्यूटनेस की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लगातार सेलेब्स और फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर जल्द ही मसाला फिल्म ‘शहजादा’ फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट कृति सेनन नजर आएंगी साथ ही मनिषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर जैसे सितारे भी फिल्म में जान डालते नजर आएंगे। बता दें कि इस की रिलीज डे 10 फरवरी 2023 रखी गई है।

‘शहजादा’ तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुमरलो’ का हिंदी रीमेक है। इसके अलावा कार्तिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सत्यप्रेम की कथा’ और कबीर खान की अपकमिंग फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,035,393
Confirmed Cases
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
533,570
Total deaths
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
44,501,823
Total active cases
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
0
Total recovered
Updated on April 20, 2024 3:31 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles