spot_img
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 21, 2023

खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh अपने 9 साथी के साथ गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट बंद

खालिस्तान समर्थक Amritpal Singh अपने 9 साथी के साथ गिरफ्तार, पंजाब में इंटरनेट बंद

Breaking Desk | BTV Bharat

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके 9 साथियों को पंजाब पुलिस ने आज अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारियां अजनाला थाने पर हमले से जुड़े केस में की गईं। अमृतपाल के 6 साथियों को आज दोपहर जालंधर से मोगा की तरफ जाते समय पकड़ा गया। यहां पंजाब पुलिस के घेरा डालते ही अमृतपाल खुद गाड़ी में बैठकर भाग निकला।

पुलिस की करीब 100 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटा पीछा कर पकड़ा

पुलिस की करीब 100 गाड़ियों ने लगभग डेढ़ घंटा पीछा करने के बाद उसे जालंधर के नकोदर एरिया से दबोच लिया। हालांकि उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। 2 लोगों को अमृतसर और एक को मोगा में उसके खेतों से गिरफ्तार किया गया। इस बीच माहौल बिगड़ने की आशंका के चलते पंजाब में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेगी

राज्य में रविवार दोपहर 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं बंद रहेगी। राज्य के फाजिल्का और मुक्तसर जिले में धारा 144 लगा दी गई। उधर अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग नंगी तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। उधर अमृतपाल की गिरफ्तारी के विरोध में मोहाली में प्रदर्शन शुरू हो गया। यहां चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर लगे इंसाफ मोर्चा में मौजूद लगभग 150 निहंग हाथों में नंगी तलवारें और डंडे लेकर सड़क पर उतर आए। यह लोग अमृतपाल को रिहा करने के लिए नारेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की तरफ बढ़ने लगे और रोके जाने पर एयरपोर्ट रोड जाम कर दी। पंजाब पुलिस के जवानों ने इनके चारों तरफ घेरा डाल लिया है।

ये भी पढ़े: MP Plane Crash: MP के बालाघाट में चार्टर प्लेन क्रैश, दोनों पायलट की मौत, 100 फीट गहरी खाई में मिला मलबा

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,696,984
Confirmed Cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
530,808
Total deaths
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
6,559
Total active cases
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
44,159,617
Total recovered
Updated on March 21, 2023 10:50 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles