spot_img
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 28, 2024

जानिए क्या है ‘ब्रेन स्ट्रोक’ होने के लक्षण, कैसे कर सकते है इससे बचाव

नई दिल्ली। जब सेहत की बात आती है तो कई सारी बिमारियां सामने आती है। ऐसे में हमारे आसपास कई कई गंभीर बीमारियां हैं, जो हमारी एक छोटी सी गलती की वजह से हमें इनका शिकार बना देती है। इसी में से एक बीमारी है ब्रेन स्ट्रोक। तो आज हम इसको लेकर ही बात करेंगे कि कैसे किस आदत की वजह से ये होता है इसको लेकर बताएंगे।

ब्रेन स्ट्रोक हमारा अनहेल्दी खानपान, हमारे खानपान में पौष्टिक तत्वों की कमी, और रोजाना के कई ऐसे काम जो हमारे दिमाग के लिए खतरा पैदा करते हैं आदि। ये सभी ब्रेन स्ट्रोक के होने के बड़े कारण होते हैं। ब्रेन स्टोक का खतरा सिर्फ पुरुषों को नहीं होता, बल्कि इसका शिकार महिलाएं भी होती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि हम ब्रेन स्ट्रोक की चपेट में न आएं। हमारी कुछ गलतियां हैं, जो हम जाने-अनजाने करते हैं जिनके कारण हमें ब्रेन स्ट्रोक हो जाता है। तो चलिए आपको इनके बारे में बताते हैं।

जानिए दुनिया की वो पांच गुप्त जगहों के बारें में जिनके बारें में नहीं पता किसी को

ब्रेन स्ट्रोक के ये है लक्षण-
बातों को समझने और बोलने में परेशानी चक्कर आना, दिमाग का संतुलन खोनाएक या दोनों आंखों से दिखाई न देना, आंखों के आगे धुंधला पन छाना, शरीर के दोनों तरफ और हाथों पर या पैरों का सुन्न होना।

क्या आप जानते हैं इस देश के बारें में जो आपके ख्वाबों से भी ज्यादा सुंदर

ब्रेन स्ट्रोक का इन चीजों से बढ़ता खतरा-

.धूम्रपान अगर आप बीड़ी-सिगरेट का सेवन करते हैं, तो ये हमारे फेफड़ों के साथ-साथ हमें स्ट्रोक जैसी बीमारियों से भी ग्रसित करने का काम करते हैं। विशेषज्ञ मानते हैं कि धूम्रपान इस्केमिक स्ट्रोक के लिए आपके जोखिम को लगभग दोगुना तक कर देता है।

.शराब विशेषज्ञ मानते हैं कि ज्यादा शराब का सेवन करने से भी स्ट्रोक हो सकता है। वहीं, रोजाना दो से ज्यादा ड्रिंक करने से व्यक्ति के शरीर का रक्तचाप बढ़ता है।

.शारिरिक गतिविधि न करना अमूमन देखा जाता है कि लोग शारिरिक गतिविधि से दूर होते जा रहे हैं, जिसकी वजह से उनका मोटापा बढ़ता जा रहा है और यही मोटापा कई बीमारियों को जन्म देने का कारण बनता है। इसी में से एक है स्ट्रोक का जोखिम।

.ऐसे करें बचावब्रेन स्ट्रोक के खतरे से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि धूम्रपान और शराब जैसी चीजों के सेवन से दूर रहा जाए, क्योंकि ये हमारे इस खतरे को कई गुना तक बढ़ा देती है। इसके अलावा शारिरिक गतिविधि भी जरूरी है। साथ ही अगर आपको इसके लक्षण दिखाई देते हैं, तो अपने डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें और अपने हिसाब से किसी भी दवा का सेवन न करें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,034,022
Confirmed Cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
533,543
Total deaths
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
44,500,479
Total active cases
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
0
Total recovered
Updated on March 28, 2024 7:55 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles