नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka Chopra) अपने काम और अपने नाम के चलते हमेशा ही चर्चा में रहती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक प्रियंका ने बहुत काम किया है, प्रियंका चोपड़ा को हॉलीवुड में जाने के बाद न सिर्फ सफलता मिली बल्कि उन्हें उनके हमसफर के रूप में निक जोनस (Nick Jonas) भी मिले। हाल ही में प्रियंका ने हॉलीवुड मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में बताया। और बताया कि निक ने क्यूं प्रियंका के लिए बेच दिया अपना स्टोर।
ड्रग्स केस में फंसने के बाद Aryan Khan की हालत खराब
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके पास एक ऐसी चीज है जो उनके पति निक जोनस ने उन्हें दी थी। ये खास चीज है उनकी सगाई की अंगूठी जो उनके लिए सबसे प्यारी और सबसे महंगी चीज है। प्रियंका ने बातचीत में कहा, -‘मैं अगर ऐसा नहीं कहूंगी तो निक मुझे मार देंगे, लेकिन मैं अपनी ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं। मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है।
जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हुई थी तो उस दौरान उनकी अंगूठी की खूब चर्चा हुई थी। हर कोई उनकी सगाई की अंगूठी देखते ही रह गया था। रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा के लिए सगाई की रिंग खरीदने के लिए निक जोनस को अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था।
दिलबर के बाद दिलरुबा बन रही हैं Nora Fatehi
निक जोनस द्वारा प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की गई उस अंगूठी की कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी। और ये कीमती होने के साथ बहुत ही खुबसूरत भी है, तो इसीलिए एक्ट्रेस इसको हमेशा पहनकर ही रखती है। खैर बात जब बॉस लेड़ी प्रियंका चोपड़ा की आती है तो वो सिर्फ अपनी फिल्मों को लेकर ही नहीं बल्कि अपने स्टाइल को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं।
जब प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी और निक जोनस की तस्वीरें साझा करती हैं। उनके कुछ स्टाइल तो लोगों को खूब पसंद आते हैं और कुछ को लेकर वो ट्रोल हो जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले ही अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ लॉन्च की थी। इस किताब में प्रियंका ने अपनी जिंदगी से जुड़े अहम पहलू और खास किस्सों को लेकर खुलासे किए।
आज के समय में प्रियंका ने न सिर्फ हॉलीवुड सिनेमा में अपनी एक अलग जगह बनाई है बल्कि वो आज बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो एक फिल्म के लिए सबसे अधिक फीस लेती हैं। प्रियंका चोपड़ा को बॉस लेड़ी के नाम से भी जाना जाता है और एक अच्छी खासी फैन फ्लॉइंग है प्रियंका की।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।