Kriti Raj ने जूनियर Commonwealth में जीते 6 गोल्ड, पिता ने जमीन गिरवी रख भेजा था न्यूजीलैंड
Sports Desk | BTV bharat
न्यूजीलैंड में 28 और 29 नवंबर को हुए जूनियर कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में बिहार की बेटी कृति राज सिंह ने देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। न्यूजीलैंड में हुए सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। उनकी जीत ने देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर कृति राज पटना लौट आई हैं।
कृति राज सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता और कोच का बड़ा योगदान है
कृति राज सिंह की सफलता के पीछे उनके पिता और कोच का बड़ा योगदान है। इसका श्रेय अपने पूरे परिवार और अपने कोच करण को देती है। पिता ललन सिंह ने बेटी को आकलैंड भेजने के लिए अपना खेत तक गिरवी रख कर दिया। पिता के बलिदान को कृति ने जाया नहीं जाने दिया। कृति राज 57 किलोग्राम सबजूनियर वर्ग में अलग- अलग इवेंट में कुल छह स्वर्णपदक प्राप्त किया है। कृति राज सिंह के पिता ने बताया कि शुरू में मैंने उसे खेलने से मना किया था, लेकिन जब वह राज्य स्तर पर मेडल जीतकर आई तो उसे बढ़ावा देने लगा।
ये भी पढ़े: Divya Agarwal का Resham Ka Rumal Song में दिखा किलर अंदाज, दिलकश अदाओं ने लूटी महफिल