spot_img
24.1 C
New Delhi
Monday, March 27, 2023

दिल्ली में वैक्सीन की कमी, पर्याप्त मिले तो 3 महीने में पूरा करेंगे वैक्सीनेशन: केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली में लगातार कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है और इस महामारी से मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। हालांकि दिल्ली में अब ऑक्सीजन की स्थिति कंट्रोल में आ रही है। इन सबके के बीच शानिवार सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि अगर हमें केंद्र सराकर से पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर देंगे। केजरीवाल का कहना है कि कोरोना को हराने के लिए सबसे बड़ा हथियार है वैक्सीन।

दिल्ली को मिली 730 MT ऑक्सीजन, CM केजरीवाल ने PM मोदी को कहा शुक्रिया

मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली में अभी लगभग 100 स्कूलों में टीकाकरण की व्यवस्था की है, आने वाले समय में ये बढ़ाकर 250-300 स्कूलों में कर देंगे। आज दिल्ली में रोज क़रीब एक लाख वैक्सीन लग रही हैं, 50,000 वैक्सीन 45 साल से कम उम्र के लोगों और 50,000 वैक्सीन 45 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों को लग रही हैं।

उन्होंने कहा अगले 3 महीने के लिए हमें 80-85 लाख वैक्सीन हर महीने चाहिए। हम आज रोज एक लाख वैक्सीन लगा रहे हैं, हमें हर रोज 3 लाख वैक्सीन लगानी होगी। हम बड़े आराम से अपनी कैपेसिटी 3 लाख वैक्सीन की कर सकते हैं। केंद्र सरकार से निवेदन है कि हमें उचित मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए।

हाईकोर्ट ने दी सलाह, केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर करें काम तो सही होगें हालात

केजरीवाल ने बताया आज देश में वैक्सीन की बहुत कमी है, अगर हमें पर्याप्त वैक्सीन मिल जाए तो हम तीन महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट करना चाहते हैं। दिल्ली में 18 साल से अधिक उम्र के 1.5 करोड़ लोग हैं तो 3 करोड़ वैक्सीन चाहिए। दिल्ली सरकार को अब तक कुल 40 लाख वैक्सीन मिली है। इसके साथ उन्होंने विशेषज्ञों और केंद्र सरकार से अपील है कि 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जल्द किसी वैक्सीन का इंतजाम किया जाए।

Priya Tomar
Priya Tomar
I am Priya Tomar working as Sub Editor. I have more than 2 years of experience in Content Writing, Reporting, Editing and Photography .

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

44,705,952
Confirmed Cases
Updated on March 27, 2023 10:58 PM
530,837
Total deaths
Updated on March 27, 2023 10:58 PM
10,300
Total active cases
Updated on March 27, 2023 10:58 PM
44,164,815
Total recovered
Updated on March 27, 2023 10:58 PM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles