spot_img
13.1 C
New Delhi
Saturday, December 9, 2023

Lakhimpuri Case: लखीमपुर कांड में रेप और मर्डर का केस में 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था दलित बहनों का शव

Lakhimpuri Case: लखीमपुर कांड में रेप और मर्डर का केस में 4 संदिग्ध गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था दलित बहनों का शव

Breaking Desk | BTV Bharat

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बीती रात एक दलित समुदाय की दो बहनों के पेड़ से लटके पाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। इस मामले में परिवार ने लड़कियों को जबरन उठाकर ले जाने और हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं अपर एसपी अरुण कुमार सिंह, लखीमपुर खीरी के मुताबिक लखीमपुर कांड में बलात्कार, हत्या और बाल शोषण का मामला दर्ज किया गया है।

एफआईआर में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों का जिक्र है

एफआईआर में एक नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों का जिक्र है। लड़कियों की मां ने मीडिया और पुलिस को बताया है कि आरोपी उनकी बेटियों को जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गए। लड़कियों की मां ने आरोप लगाया है कि जब उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। परिवार और गांव वालों ने बाद में लड़कियों की तलाश की और उनके शव एक पेड़ से लटके मिले। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटियों के साथ रेप किया गया और फिर उनकी हत्या कर दी गई।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया

आरोपियों पर हत्या और बलात्कार से संबंधित आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो के तहत आरोप लगाए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लखनऊ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह ने कहा कि लड़कियां अपने ही दुपट्टे से लटकी हुई पाई गईं और कोई चोट के निशान नहीं हैं। शवों का पोस्टमार्टम होना बाकी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

INDIA COVID-19 Statistics

45,002,561
Confirmed Cases
Updated on December 9, 2023 9:22 AM
533,305
Total deaths
Updated on December 9, 2023 9:22 AM
44,469,256
Total active cases
Updated on December 9, 2023 9:22 AM
0
Total recovered
Updated on December 9, 2023 9:22 AM
- Advertisement -spot_img

Latest Articles